Diwali 2022: दीपावली के महापर्व की शुरुआत 23 अक्तूबर से हो रही है। धनतेरस के बाद दिवाली 24 अक्तूबर को मनाई जाएगी। दिवाली के पावन मौके पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी गणेश का आगमन होता है। भगवान के आगमन के लिए पहले से घर की साफ सफाई कर ली जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दिवाली पर घर की साफ सफाई करने से घर का नरक दूर होता है और सुख शांति व संपदा आती है। वहीं घर की कुछ चीजों का टूटना या खराब होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में दिवाली के मौके पर घर पर रखे टूटे या खराब सामान को हटा देना चाहिए या उनकी मरम्मत करा लेनी चाहिए। आइए जानते हैं वास्तुशास्त्र के मुताबिक, दिवाली से पहले किन चीजों की मरम्मत करना लेनी चाहिए।
Diwali 2022: इन खराब चीजों को घर पर रखना माना जाता है अशुभ, इस दिवाली करा लें मरम्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवाजा
घर के दरवाजा अगर टूटा है, आवाज करता है या कोई दरार आ गई हो तो उसे दिवाली से पहले ठीक करा लें। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, दरवाजे का टूटा या खराब होना अशुभ होता है।
फर्नीचर को कराएं ठीक
अगर घर पर घर पर रखा फर्नीचर टूटा फूटा है तो उसे दिवाली से पहले ठीक करा लें। फर्नीचर ठीक होने लायक न हो तो उसे घर से बाहर निकाल दें। टूटे फर्नीचर के कारण नकारात्मक आ जाती है।
बंद घड़ी
खराब या बंद घड़ी को घर पर नहीं रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र के मुताबिक, बंद पड़ी घड़ी की वजह से घर का वातावरण प्रभावित होता है। इसलिए दिवाली पर अपनी खराब घड़ी को रिपेयर करा लें।
खराब मशीन
घर पर खराब मशीन व कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान को नहीं रखना चाहिए। खराब मशीन नकारात्मकता फैलाती है। इसलिए दिवाली में खराब पड़ी मशीन को सही करा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें।
Diwali Celebration Ideas: दिवाली पर छुट्टी नहीं मिल रही तो इन टिप्स को अपनाकर त्योहार को बनाएं खास और यादगार