फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Shopping Tips: दिवाली की खरीदारी करते समय भूल से भी न करें ये गलतियां, हो सकते हैं कंगाल

Sat, 22 Oct 2022 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 22 Oct 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
Diwali Shopping Tips: Don't Forget To Follow These Tips To Prevent Diwali Shopping Know Details
दिवाली की खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Istock

Diwali Shopping Tips: दिवाली का पर्व आ गया है। आज धनतेरस है। धनतेरस के मौके पर माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि जी की भी पूजा होती है। भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर जन्मे थे, इस कारण धनतेरस के दिन बर्तन या धातु का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। दिवाली के त्योहार में सबसे ज्यादा रौनक बाजारों में होती है। धनतेरस और दिवाली के लिए लोग बहुत सारी खरीदारी करते हैं। पूजा का सामान, घर की सजावट, बर्तन, आभूषण और कपड़ों की खरीदारी करने के लिए ग्राहक बाजार पहुंचते हैं। दिवाली के मौके पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स की बाढ़ भी आ जाती है। ऑफर्स के चक्कर में कई बार दिवाली की खरीदारी करते समय लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए इस बार दिवाली की खरीदारी करने जाएं तो इन बातो का रखें ध्यान।


 

Diwali Shopping Tips: Don't Forget To Follow These Tips To Prevent Diwali Shopping Know Details
दिवाली की खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

बजट बनाकर करें खरीदारी

त्योहार के लिए खरीदारी करनी है, तो सबसे पहले अपना बजट निर्धारित कर लें। लोग अक्सर खरीदारी के वक्त बजट नहीं बनाते और अंधाधुन पैसे खर्च करते हैं। इससे त्योहार में जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं और महीने का बजट बिगड़ जाता है। इसलिए अपने बजट के मुताबिक ही खरीदारी करें।

Diwali Shopping Tips: Don't Forget To Follow These Tips To Prevent Diwali Shopping Know Details
दिवाली की खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : अमर उ

कर्ज का विकल्प न अपनाएं

खरीदारी के लिए इन दिनों क्रेडिट कार्ड, लोन या पे लेटर जैसे विकल्प बाजार में आ गए हैं। शॉपिंग करते समय आप इन विकल्प का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं और बाद में कर्ज में डूब जाते हैं। कोशिश करें कि अपने खर्च कम करके खरीदारी के लिए तुरंत व्यय करें। बाद के कर्ज वाले विकल्प को न अपनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Shopping Tips: Don't Forget To Follow These Tips To Prevent Diwali Shopping Know Details
दिवाली की खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Istock

त्योहार की सेल से सावधान

अक्सर त्योहार के दौरान सुहावने सेल आते हैं। सेल में खरीदारी करते समय लोगों को लगता है कि सामान कितना सस्ता है लेकिन इस चक्कर में वह जरूरत से ज्यादा सामान खरीद लेते हैं और अधिक पैसे खर्च कर जाते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा सेल की शॉपिंग से बचें।

विज्ञापन
Diwali Shopping Tips: Don't Forget To Follow These Tips To Prevent Diwali Shopping Know Details
दिवाली की खरीदारी करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Istock

जरूरत की चीजें ही खरीदें

जिन चीजों की जरूरत हो, सिर्फ उसे ही खरीदें। खर्च करते समय प्राथमिकता तय करें कि किन चीजों की जरूरत है।

Diwali 2022: दिवाली के दिन इन चीजों से सजाएं अपना घर, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed