इन नेचुरल तरीकों से गायब कर सकते हैं चोट के निशान, इस्तेमाल का तरीका बेहद आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींबू
बहुत कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि नींबू सबसे अच्छा नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है। नींबू का इस्तेमाल कई कास्मेटिक के अलावा चोट के निशान को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। नींबू चोट के निशान को हल्का बनाने के साथ शरीर की डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है। घाव के निशान को कम करने के लिए सबसे पहले रूई को नींबू के रस में डुबाकर निशान पर रगड़ें। एक सप्ताह तक रोज ऐसा करें। आपको खुद फर्क महसूस करने लगेंगे।
टमाटर और आलू भी एक अच्छा नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है जो निशान को कम करता है। इसके अलावा घाव के निशान को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। शहद स्किन को मॉइस्चराइजर करने का काम करता है। घाव का निशान दरअसल डेड स्किन सेल्स और टिशू होते हैं। शहद नए स्किन टिशू का विकास कर निशान को कम करता है। इसके लिए कुछ बूंद शहद लेकर उसे निशान पर नियमित रूप से लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप शहद और नींबू के रस को मिला भी सकते हैं।
खीरा आसानी से हर जगह मिल जाता है। सेहत के साथ-साथ यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खीरा स्किन को मुलायम बनाता है और इसे हाइड्रेटेड रखता है। चोट के निशान को कम करने के लिए आप खीरे का पेस्ट बनाकर उसे निशान पर लगाएं।
चेहरे से चोट के निशान गायब करने के लिए चंदन पाउडर एक अच्छा विकल्प है। चंदन में चोट को ठीक करने की कुदरती शक्ति होती है। इसके लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल और साथ में दो चम्मच दूध भी अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चोट के निशान पर एक घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने पर त्वचा को ठंडे पानी से धो लें।