सब्सक्राइब करें

डेंगू मलेरिया से मिलेगी निजात अगर ध्यान रखेंगे ये 7 बातें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Sep 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
7 Things will help you to stay away from dengue malaria and chikungunya mosquitoes

डेंगू मलेरिया के मच्छर बरसात का मौसम शुरू होते ही तेजी से पनपने लगते हैं। यह वही मौसम होता है जब लोगों को इन खूनी दुश्मनों से सावधान रहने की ज्यादा जरूरत होती है। डेंगू मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों के जनक ये मच्छर रात को नहीं बल्कि दिन में लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे में ये कुछ आसान बातें हैं जिन्हें जानना और अपनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Trending Videos
7 Things will help you to stay away from dengue malaria and chikungunya mosquitoes
यह फैलता कैसे हैं-
एडिस एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छर के दिन में काटने से यह बीमारी पैदा होती है। यह खून पी कर मजबूत होती है और अंडे देती है। यह बीमारी एक इंसान से दूसरे इंसान तक नहीं फैलती। गमलों, प्लास्टिक के थैलों, पुराने टायरों, डिब्बों में इक्क्ठा पानी में ये मच्छर पनपता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
7 Things will help you to stay away from dengue malaria and chikungunya mosquitoes
लक्षण-
इन मच्छर के काट लेने के 5-6 दिन बाद लक्षण दिखना शुरू होते हैं। 7-10 दिन तक तेज बुखार बना रहना, सिर औऱ आंखों में दर्द, मांस पेशियों में दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना, मसूड़ों से खून बना इसके लक्षण हैं।
7 Things will help you to stay away from dengue malaria and chikungunya mosquitoes
इसका इलाज-
यह वायरल बुखार है इसलिए अमूमन इंसान एक हफ्ते में ठीक हो जाना चाहिए। इसका उपचार पैरासिटामॉल खा कर किया जा सकता है ताकि बुखार और दर्द खत्म हो। साथ ही बहुत पानी भी पीना चाहिए ताकि डीहायड्रेशन न हो। समय पर डॉक्टर को दिखा लें।
विज्ञापन
7 Things will help you to stay away from dengue malaria and chikungunya mosquitoes
इससे कैसे बचें-
पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। मच्छर से बचाने वाली क्रीम, कॉयल और मच्छरदानी लगाएं। दरवाजें खिड़कियां बंद रखें औऱ आसपास पानी जमा न होने दें। खिड़की के पास तुलसी का पौधा लगाने औऱ कमरे में कपूर जला कर रखने से भी मच्छर कम आते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed