सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus के बारे में अबतक वैज्ञानिकों ने क्या सब पता लगाया है? यहां है पूरी जानकारी

बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
all you need to know about Coronavirus symptoms, prevention and treatment Covid 19 vaccine drug all research
कोरोना वायरस: शुरुआत से अबतक क्या सब हुआ? - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

किसी महामारी के फैलने की जांच जासूसी पड़ताल जैसी ही होती है। किसी जासूसी जांच में सबूतों के गायब होने से पहले अपराध की जगह पर पहुंचना होता है, प्रत्यक्षदर्शियों से बात करनी होती है। इसके बाद जांच की शुरुआत होती है। सबूतों की कड़ियों को जोड़ते हुए अगले वारदात से पहले हत्यारे को पकड़ लिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार फैल रहा है और यह महामारी हर दिन हजारों लोगों की जान ले रहा है।

  • महामारी का आतंक सात महीने पहले शुरू हुआ था, अब तक वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के बारे में कितना कुछ पता लगाया है?
Trending Videos
all you need to know about Coronavirus symptoms, prevention and treatment Covid 19 vaccine drug all research
वायरस की शुरुआत के बारे में जानना जरूरी है - फोटो : PTI

पहली चेतावनी
किसी वायरस का हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर होगा और यह कितनी तेजी से फैलेगा, इसे समझने के लिए वायरस की शुरुआत के बारे में जानना जरूरी होता है। लेकिन कोरोना वायरस शुरुआत से ही लोगों को अचरज में डालता रहा है। जब दुनिया 2020 के आगमन पर जश्न की तैयारी में जुटी थी तब चीन के वुहान सेंट्रल हॉस्पीटल के आपातकालीन विभाग के डॉ. ली वेनलियांग को सात मरीज मिले। ये सबके सब फेफड़े की बीमारी न्यूमोनिया से पीड़ित थे। इन सबको क्वारंटीन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
all you need to know about Coronavirus symptoms, prevention and treatment Covid 19 vaccine drug all research
सार्स भी कोरोना वायरस का एक रूप है - फोटो : PTI

30 दिसंबर को अपने सहकर्मियों के साथ प्राइवेट वीचैट मैसेजिंग ऐप पर डॉक्टर ली वेनलियांग ने आशंका जताई कि क्या सार्स (सीवर एक्यूट रिस्पेरटरी सिंड्रोम) का नया दौर आ चुका है? सार्स भी कोरोना वायरस का एक रूप है। पहली बार यह चीन में ही 2003 में सामने आया था। इसके बाद यह 26 देशों में फैला और इसकी चपेट में आठ हजार से ज्यादा लोग आए थे।  हालांकि डॉ. ली ने जिस बीमारी की पहचान की थी, वह सार्स का दूसरा चरण नहीं था बल्कि कोविड-19 वायरस (सार्स-कोव-2) का पहला चरण था।

चीनी मीडिया के मुताबिक अपने सहकर्मियों के बीच इस बीमारी के फैलने की चेतावनी देने के तीन दिन बाद डॉ. ली को पुलिस ने आठ अन्य लोगों के साथ अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में ले लिया। काम पर लौटने के बाद डॉ. ली कोविड-19 से संक्रमित हो गए। महज 34 साल के डॉ. ली की मौत सात फरवरी को हो गई। परिवार में उनकी गर्भवती पत्नी और एक बेटा है।

all you need to know about Coronavirus symptoms, prevention and treatment Covid 19 vaccine drug all research
Coronavirus Infection - फोटो : PTI

कैसे हुई संक्रमण की शुरुआत
वुहान शहर के नए हिस्से में स्थित है हुआनान सीफूड मार्केट। छोटे छोटे दुकानदारों से भरा यह बाजार हर तरह के मांस, मछलियों के लिए एक तरह से हब है। दिसंबर, 2019 के अंतिम सप्ताह में डॉक्टरों और नर्सों ने जब इस बीमारी के फैलने की चेतावनी देनी शुरू की तब स्वास्थ्यकर्मियों ने सबसे पहले कोरोना महामारी का इस बाजार से कनेक्शन देखा, ज्यादातर संक्रमित मरीज हुआनान सीफूड मार्केट में काम करने वाले लोग थे। 31 दिसंबर को वुहान के स्वास्थ्य आयोग ने अपनी पहली रिपोर्ट बीजिंग प्रशासन को सौंपी। अगले दिन बाजार को क्वारंटीन कर दिया गया।

विज्ञापन
all you need to know about Coronavirus symptoms, prevention and treatment Covid 19 vaccine drug all research
कोरोना संक्रमण तेजी से फैला - फोटो : PTI

आज, वैज्ञानिक एकमत होकर यह मान रहे हैं कि सीफूड मार्केट में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। लेकिन कोरोना का पहला मामला इस बाजार से निकला, यह नहीं कहा जा सकता। हालांकि बाजार में जब लोगों और जीवित जानवरों के सैंपल लिए गए थे तब वे सब कोविड-19 संक्रमित थे। 

वुहान में ही हुए मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, इंसानों में कोरोना वायरस का पहला मामला, सीफूड मार्केट में संक्रमण फैलने से चार सप्ताह पहले ही सामने आ चुका था। वुहान के एक बुजुर्ग आदमी में एक दिसंबर, 2019 को कोरोना वायरस के लक्षण मिला था और इस बुजुर्ग का सीफूड मार्केट से कोई लिंक भी नहीं निकला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed