कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत से लेकर अबतक इसके कई तरह के लक्षण सामने आ चुके हैं। शुरुआत में जहां इसके मुख्यत: चार लक्षण सामने आए थे, वहीं समय के साथ नए लक्षण भी सामने आते रहे। पिछले महीने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसके 11 लक्षण जारी किए थे। यह वायरस मानव शरीर पर किस तरह से हमला करता है, यह लक्षणों के आधार पर पता लगाया जा सकता है। कोरोना संक्रमित मरीजों में अलग-अलग तरह के लक्षण सामने आते हैं। कोई सर्दी-जुकाम, खांसी और सामान्य बुखार के बाद ठीक हो जाता है तो किसी को सांस लेने की दिक्कतें होती है। किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने कोरोना ट्रैकर एप के माध्यम से प्राप्त डाटा का विश्लेषण कर बताया है कि कोरोना वायरस छह तरह से शरीर पर हमला करता है और इसी आधार पर लक्षण भी नजर आते हैं।
{"_id":"5f32fb038ebc3e3cb354ed43","slug":"symptoms-of-coronavirus-attacks-on-human-body-by-6-types-covid-symptoms-cause-and-prevention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: इन छह तरीकों से शरीर पर हमला करता है कोरोना वायरस, लक्षणों से जानें संक्रमण का स्तर","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: इन छह तरीकों से शरीर पर हमला करता है कोरोना वायरस, लक्षणों से जानें संक्रमण का स्तर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Research
- फोटो : iStock/Amar Ujala
Trending Videos
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
1. फ्लू जैसे लक्षण लेकिन बुखार नहीं होता
- इस परिस्थिति में संक्रमित मरीजों को सिरदर्द, सीने में दर्द, खांसी, गले में खराश, मांसपेशियों में तनाव और सूंघने की शक्ति कमजोर पड़ने की शिकायत होती है। हालांकि मरीज को बुखार नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
2. बुखार के साथ होते हैं फ्लू जैसे लक्षण
- इस परिस्थिति में संक्रमित मरीजों को सिरदर्द, खांसी, गले में खराश, गला बैठने, सूंघने की शक्ति कमजोर पड़ने, भूख कम होने की समस्या होती है। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों को बुखार भी चढ़ता है।
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
3. पाचन तंत्र संबंधी समस्याओं का होना
- कोरोना संक्रमण के इस तरीके में मरीज को सिरदर्द, भूख घटने या खत्म होने, गले में खराश, सूंघने की शक्ति कमजोर पड़ने, सीने में दर्द की समस्या होती है। हालांकि उन्हें खांसी नहीं रहती। लेकिन पाचन तंत्र संबंधी समस्या जैसे डायरिया की शिकायत होती है।
विज्ञापन
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
4. गंभीर तरह की सुस्ती और आलस्य
- इस परिस्थिति में कोरोना संक्रमितों को बुखार, खांसी, सिरदर्द, गला बैठने, सूंघने की शक्ति कमजोर पड़ने और सीने में दर्द के साथ आलस्य और सुस्ती की समस्या रहती है। यह गंभीर रूप ले सकती है।
