{"_id":"69f06445a5f737e9f803a774","slug":"summer-eating-guide-what-to-eat-in-summer-and-what-not-to-eat-according-to-ayurveda-disprj-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Eating Guide: गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं? आयुर्वेद के हिसाब से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Summer Eating Guide: गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं? आयुर्वेद के हिसाब से जानें
Tue, 28 Apr 2026 08:18 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:18 PM IST
सार
Summer Eating Guide: अगर आप गर्मी के मौसम में फिट और तंदरूस्त रहना चाहते हैं तो आयुर्वेद में बताई गई गाइड को फॉलो करें। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
गर्मियों में क्या खाएं और क्या नहीं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Summer Eating Guide: गर्मियों का मौसम न केवल शरीर को थका देता है, बल्कि पाचन और ऊर्जा स्तर पर भी असर डालता है। आयुर्वेद के अनुसार इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि गर्मी में पित्त तत्व अधिक सक्रिय होता है, जिससे पेट में जलन, पाचन संबंधी समस्याएं और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आयुर्वेद में कुछ खाद्य पदार्थ खाने और कुछ छोड़ने की सलाह दी जाती है।
गर्मियों में क्या खाएं?
- फोटो : Adobe stock
गर्मियों में क्या खाएं?
गर्मियों में शरीर अधिक गर्म होता है और पित्त दोष बढ़ता है। ऐसे में हल्का और ठंडा भोजन लेना बहुत जरूरी है। ताजे फल जैसे खरबूजा, तरबूज और आम शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और जल की कमी को पूरा करते हैं।
गर्मियों में शरीर अधिक गर्म होता है और पित्त दोष बढ़ता है। ऐसे में हल्का और ठंडा भोजन लेना बहुत जरूरी है। ताजे फल जैसे खरबूजा, तरबूज और आम शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और जल की कमी को पूरा करते हैं।
गर्मियों में क्या खाएं?
- फोटो : Adobe stock
ठंडा दूध और दही शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन तंत्र को भी संतुलित रखते हैं। फाइबर युक्त सलाद और हल्की सब्जियाँ पाचन को आसान बनाती हैं और पेट में गर्मी से होने वाले असंतुलन को रोकती हैं। ठंडे जूस और नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में क्या न खाएं?
- फोटो : instagram
गर्मियों में क्या छोड़ें?
गर्मियों में तली-भुनी और भारी भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन को धीमा करते हैं और पेट में गर्मी बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।
गर्मियों में तली-भुनी और भारी भोजन से बचना चाहिए, क्योंकि ये पाचन को धीमा करते हैं और पेट में गर्मी बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
गर्मियों में क्या न खाएं?
- फोटो : instagram
अत्यधिक मसालेदार व्यंजनों के अलावा, कैफीनयुक्त पेय जैसे कॉफी और चाय, और अधिक तेल या मिठाई से पित्त दोष बढ़ता है और शरीर असंतुलित होता है। जितना हो सके गर्मी में कैफीन से सेवन से दूर करें।