फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना समेत कई तरह के वायरसों को 99 फीसदी तक मार गिराता है ये एंटी वायरल मास्क: दावा

Tue, 25 Aug 2020 12:08 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 25 Aug 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
antiviral mask may kill coronavirus upto 99 percent, Face mask for sars cov 2
Coronavirus Mask - फोटो : Twitter@unimask

कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई के साथ मास्क के इस्तेमाल को शुरुआत से ही जरूरी बताया जाता रहा है। इन उपायों की बदौलत इस महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। बाजार में कई तरह के मास्क लॉन्च हो चुके हैं, जो न केवल वायरस से सुरक्षा देते हैं, बल्कि वायरस को मार गिराने का भी दावा करते हैं। इसी कड़ी में यूनिमास्क कंपनी ने भी एक ऐसा मास्क लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह एंटी वायरल मास्क कई तरह के वायरस को मारने में सक्षम है। 

antiviral mask may kill coronavirus upto 99 percent, Face mask for sars cov 2
Coronavirus Mask - फोटो : Twitter@unimask
  • कंपनी का कहना है कि यह मास्क 100 फीसदी सूती कपड़े से तैयार किया गया है, जो स्किन-फ्रेंडली यानी त्वचा के लिए अनुकूल है। साथ ही यह टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल भी है। इस मास्क के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एंटीवायरल ट्रीटमेंट गुणवत्ता युक्त है, जो कई तरह के वायरस को नष्ट करने में सक्षम है।
antiviral mask may kill coronavirus upto 99 percent, Face mask for sars cov 2
Coronavirus Mask - फोटो : Twitter@unimask

मास्क की तकनीक

  • मास्क को ऑस्ट्रेलिया के एक खास हेल्थगार्ड तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। इस तकनीक को सार्स-कोव 2(Sars-Cov-2), एच1एन1(h1n1), बैक्टीरिया और अन्य नुकसानदायक वायरस को फैब्रिक के संपर्क में आने के कुछ ही सेकेंड में खत्म करने के लिए जाना जाता है। खबरों के मुताबिक यह तकनीक फैब्रिक के संपर्क में आए वायरस को 99.94 फीसदी तक नष्ट करने में कारगर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
antiviral mask may kill coronavirus upto 99 percent, Face mask for sars cov 2
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • यूनिमास्क के सीईओ कपिल भाटिया के मुताबिक, मजबूत कॉटन फैब्रिक मास्क को पर्यावरण के अनुकूल तैयार किया गया है। इनमें समान श्रेणी के अन्य मास्क की तरह कोई नुकसानदायक कम्पोनेंट शामिल नहीं किया गया है। हर परिवार तक पहुंच के मकसद के साथ, इस मास्क की कीमत 495 रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन
antiviral mask may kill coronavirus upto 99 percent, Face mask for sars cov 2
Coronavirus Mask - फोटो : Twitter@unimask
  • कंपनी का दावा है कि इस मास्क में स्टाइल, आराम और सुरक्षा का उपयुक्त समावेश है। यह मास्क हर तरह के आकार वाले चेहरे के लिए उपयुक्त हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी कुछ कंपनियां वायरस को मारने वाला मास्क लॉन्च कर चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो वैक्सीन आने के बाद भी मास्क पहनना जरूरी होगा, क्योंकि वैश्विक टीकाकरण में लंबा समय लग सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed