Ashwagandha Benefits For Female: आयुर्वेद विशेषज्ञ पारंपरिक चिकित्सा के माध्यम से रोग का इलाज की सलाह देते हैं। अश्वगंधा फायदेमंद आयुर्वेदिक औषधियों में शामिल है। अश्वगंधा एक प्राचीन औषधीय पौधा है, जो कई तरह की बीमारियों से बचाता है। कई घातक बीमारियों में अश्वगंधा लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी स्ट्रेस, एंटीबैक्टीरियल एजेंट और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कई गुण होते हैं। कोरोना काल में भी संक्रमण से बचाव के लिए अश्वगंधा का उपयोग बढ़ गया था। योग रोगों में अश्वगंधा लाभकारी माना जाता है। हालांकि इसके अलावा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और तनाव कम करने का भी काम करता है। महिलाओं से जुड़ी बीमारियों में तो अश्वगंधा रामबाण का काम करता है। चलिए जानते हैं आयुर्वेद के मुताबिक, महिलाओं संबंधी रोगों में अश्वगंधा के सेवन के फायदे।
Ashwagandha Benefits: मासिक चक्र में अनियमितता से लेकर थायराइड तक इन महिला रोगों में लाभकारी है अश्वगंधा
वजन कम करने में फायदेमंद अश्वगंधा
अध्ययन के मुताबिक, अश्वगंधा वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। ऐसे में फैट बर्न करने के लिए अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। जिन महिलाओं का वजन ज्यादा होता है, वह अश्वगंधा का उपयोग कर सकते हैं। शुगर लेवल के स्तर और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में भी अश्वगंधा असरदार है। ऐसे में शरीर के बढ़ते वजन और अतिरिक्त चर्बी को घटाया जा सकता है।
थायराइड में अश्वगंधा लाभकारी
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में थायराइड की शिकायत ज्यादा होती है। ऐसे में जिन महिलाओं को थायराइड की समस्या होती है, उनके लिए अश्वगंधा का सेवन फायदेमंद है। अश्वगंधा की जड़ को दवा के तौर पर थायराइड की समस्या में खाया जा सकता है।
पीरियड्स में अश्वगंधा लाभकारी
जिन महिलाओं को पीरियड्स देरी से आते हैं, मासिक चक्र की अनियमितता होती है, पीरियड क्रैम्प्स, फर्टिलिटी की शिकायत, मेनोपॉज के दौरान शारीरिक बदलाव और चेहरे पर बाल बढ़ने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इन सभी समस्याओं में अश्वगंधा असरदार होता है।
महिला प्रजनन संबंधी समस्या
अक्सर तनाव के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं, इनमें महिला प्रजनन संबंधी दिक्कतें भी शामिल हैं जो हार्मोनल असंतुलन के कारण होती हैं। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन फायदेमंद है। अश्वगंधा के सेवन से प्रजनन क्षमता में सुधार करता है और मासिक धर्म चक्र नियमित होता है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।