सब्सक्राइब करें

अस्थमा को देंगे मात, इन घरेलू नुस्खों के साथ, फायदे के लिए जरूर आजमाएं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Sep 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
asthma home made medicine home remedies for asthma
अस्थ्मा में फायदा देने वाले घरेलू नुस्खे - फोटो : iStock

डॉ. सुधीर चौधरी


क्षय रोग एवं श्वसन रोग विशेषज्ञ, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम.डी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग)
अनुभव- 38 वर्ष   

Medically Reviewed by Dr. Sudhir Chaudhary

आज की दौड़ती-भागती जिदंगी में लोग अपने स्वास्थ्य पर पूरी तह ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से वो कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। लोग अपने काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि वे अपने खानपान पर ध्यान ही नही दे पाते हैं। एक तो वे पहले सुबह नाश्ता नही करते हैं और फिर दोपहर का खाना भी काफी लेट खाते हैं और रात के खाने का भी कुछ ऐसा ही हाल रहता है। इसका बुरा असर धीरे-धीरे ही सही, लेकिन व्यक्ति की हेल्थ पर पड़ता है। ऐसे में हम कई बीमारियों का शिकार तक हो जाते है। ऐसी ही एक बीमारी है अस्थमा, जो धूल-मिट्टी, प्रदूषण, धुआं और मौसम में बदलाव के कारण होती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी इस समस्या में कुछ घरेलू उपायों की मदद से आराम पा सकते हैं। तो चलिए जानते है इनके बारे में।

Trending Videos
asthma home made medicine home remedies for asthma
अस्थ्मा में फायदा देने वाले घरेलू नुस्खे - फोटो : Pixabay

शहद

  • आपको एक चम्मच शहद को एक गिलास गर्म पानी में मिलाना है और इसका सेवन रोजाना दिन में तीन बार करना है। ऐसा करने से आपका गला साफ होगा और गले में हो रही दिक्कत दूर होगी। साथ ही इससे गले मे जमा कफ भी बाहर निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
asthma home made medicine home remedies for asthma
अस्थ्मा में फायदा देने वाले घरेलू नुस्खे - फोटो : Pixabay

अदरक

  • आप अदरक का सेवन कच्चा उसे चबाकर कर सकते है या फिर अदरक वाली चाय का नियमित रूप से सेवन करके भी कर सकते हैं। अदरक में कई ऐसे लाभकारी तत्व मौजूद होते हैं, जो गले और सांस की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।
asthma home made medicine home remedies for asthma
अस्थ्मा में फायदा देने वाले घरेलू नुस्खे - फोटो : Pixabay

कॉफी

  • कॉफी आपके अस्थमा रोग में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको रोजाना दो-तीन कॉफी पीनी चाहिए, ताकि ये आपकी वायुमार्ग की कार्य क्षमता में सुधार कर सके। साथ ही कॉफी में पाए जाने वाले कैफीन की वजह से ये आपके वायुमार्ग को खोलने में भी मदद करती है।
विज्ञापन
asthma home made medicine home remedies for asthma
अस्थ्मा में फायदा देने वाले घरेलू नुस्खे - फोटो : pixabay

अजवाइन

  • अस्थमा के दौरान जो खांसी होती है, उसे कम करने में अजवाइन काफी मददगार साबित होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण काफी फायदा देते हैं और फेफड़ों की सफाई करते हैं। इसलिए आप अजवाइन को गर्म पानी के साथ चबा सकते हैं या फिर अपने खाने में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।


नोट: डॉ. सुधीर चौधरी रेस्पिरेटरी मेडिसिन में क्वालिफाइड कंसल्टेंट हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया, फिर इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से ही एमडी (क्षय रोग एवं श्वसन रोग) की पढ़ाई पूरी की। इनके पास आईएमए की सदस्यता भी है। डॉ. सुधीर चौधरी को इस क्षेत्र में 38 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed