सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का हेल्थ टिप्स: आयरन की कमी से हो सकती है एनीमिया, इन तीन चीजों का सेवन है बहुत फायदेमंद

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 12 Dec 2021 11:36 AM IST
विज्ञापन
best foods for iron deficiency, know the foods rich in iron
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए विशेषज्ञ ऐसे आहार के सेवन की सलाह देते हैं जिनसे पर्याप्त मात्रा में आवश्यक तत्वों का प्राप्ति की जा सकती है। आयरन, ऐसा ही आवश्यक तत्व है जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक माना जाता है। आयरन की कमी के कारण शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, जो हीमोग्लोबिन की कमी का कारण बन सकता है। हीमोग्लोबिन की कमी की स्थिति में शरीर में कमजोरी के साथ कई अन्य तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए आहार में उन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए जो आयरन के दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिलाओं में मासिक धर्म, गर्भावस्था या रजोनिवृत्ति के समय आयरन की कमी होना सामान्य माना जाता है। इसकी कमी के कारण सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना और हाथ/पैर ठंडे होने की समस्या भी हो सकती है। आइए उन चीजों के बारे में जानते हैं जिनको आहार में शामिल करके आयरन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। 

Trending Videos
best foods for iron deficiency, know the foods rich in iron
गुड़ खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

गुड़ खाना है विशेष लाभदायक
गुड़ को शरीर के लिए प्लांट बेस्ड शुगर का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। दैनिक आहार में गुड़ को शामिल करके तमाम प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं गुड़ खाना आयरन की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी बेहतर माना जाता है। गुड़ के साथ चने खाना आपके लिए और भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best foods for iron deficiency, know the foods rich in iron
आंवला के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

आंवले का सेवन है फायदेमंद
आंवला को आमतौर पर विटामिन सी प्राप्त करने के लिए खाया जाता है। हालांकि अध्ययनों से पता चलता है कि यह आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद आयरन की प्रचुरता के कारण आंवला एनीमिया को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसका अचार, कैंडी या मुरब्बा सहित विभिन्न रूपों में सेवन किया जा सकता है। आंवले को उबाल कर कच्चा भी खाया जा सकता है।

best foods for iron deficiency, know the foods rich in iron
सर्दियों में किशमिश के फायदे - फोटो : iStock
किशमिश खाना है बहुत फायदेमंद
अधिकांश सूखे मेवे आयरन के अच्छे स्रोत होते हैं, इसमें भी किशमिश को और भी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश, आयरन के साथ कॉपर और कई अन्य विटामिन्स से भी भरपूर होते हैं जो रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक माना जाता है। आठ से दस किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर अगली सुबह खाएं। ऐसा करना सेहत के लिए विशेष लाभदायक हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed