Morning Drinks For Health Problems: सुबह की शुरुआत अगर सही ड्रिंक से की जाए, तो पूरा दिन ऊर्जावान, पाचन दुरुस्त और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है। हर स्वास्थ्य समस्या के लिए एक ही ड्रिंक काम नहीं करता। ये ड्रिंक्स सामान्य स्वास्थ्य सपोर्ट के लिए हैं। किसी बीमारी की दवा का विकल्प नहीं हैं।
नियमित दवा लेते हों तो डॉक्टर से सलाह लें। हर स्वास्थ्य समस्या के लिए एक अलग, सही मॉर्निंग ड्रिंक आपकी दिनचर्या को बेहतर बना सकता है। नियमितता, संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ ये ड्रिंक्स धीरे-धीरे असर दिखाते हैं। इस लेख में जानिए थायरॉयड, डायबिटीज, बालों की मरम्मत, स्किन ग्लो, ब्लोटिंग और लो आयरन के लिए बेस्ट मॉर्निंग ड्रिंक्स कौन सी हैं।
मॉर्निंग ड्रिंक पीने का सही समय
- सुबह उठते ही
- ब्रश के बाद
- नाश्ते से 20-30 मिनट पहले
ये गलतियां न करें
- एक साथ कई ड्रिंक्स न मिलाएं।
- बहुत ज्यादा मात्रा न लें।
- लगातार पेट खराब हो तो बंद करें।
- प्रेग्नेंसी या दवा में डॉक्टर से पूछें।