पौष्टिक आहार, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। जब बात महिलाओं की सेहत की हो तो ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता के कारण अक्सर महिलाएं संतुलित भोजन नहीं ले पातीं। यही कारण है कि महिलाओं में आयरन, कैल्शियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर जैसे पोषक तत्वों की कमी का खतरा अधिक होता है।
Health Tips: महिलाओं की डाइट का सीक्रेट सुपरफूड, हार्मोन्स से लेकर हड्डियों तक के लिए ये फायदेमंद
आधुनिक जीवनशैली में व्यस्तता के कारण कई महिलाएं संतुलित भोजन नहीं ले पातीं। कई सीड्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलसी के बीज
अलसी के बीज पौधों से मिलने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और लिग्नान का अच्छा स्रोत माने जाते हैं।
- नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन से हृदय स्वास्थ्य तथा पाचन को लाभ मिल सकता है।
- कुछ अध्ययनों में लिग्नान को हार्मोन संबंधी समस्याओं को कम करने वाला पाया गया है।
- मेनोपॉज के बाद महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ये सीड्स इस खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
चिया सीड्स को डाइट में करें शामिल
महिलाओं के लिए चिया सीड्स भी बहुत जरूरी हैं।
- चिया सीड्स फाइबर, पौध-आधारित प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।
- फाइबर की अधिक मात्रा पाचन को बेहतर रखने और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकती है।
- चिया सीड्स कैल्शियम और मैग्नीशियम भी उपलब्ध कराते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं।
कद्दू के बीज से दूर होंगी कई दिक्कतें
महिलाओं को कद्दू के बीज भी जरूर खाने चाहिए।
- कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत हैं।
- महिलाओं में आयरन की कमी और एनीमिया का जोखिम अधिक देखा जाता है। ये बीज इस कमी को पूरी करते हैं।
- कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के सामान्य कार्य में भूमिका निभाता है।
सूरजमुखी के बीज से क्या होता है?
सूरजमुखी के बीज विटामिन ई, सेलेनियम और हेल्दी फैट के अच्छे स्रोत हैं।
- विटामिन-ई एक एंटीऑक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है।
- साथ ही इनमें प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है।
- सूरजमुखी के तेल का सेवन आपके दिल को हेल्दी रखने में फायदेमंद हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।