सब्सक्राइब करें

Health Tips: एक गिलास दूध बदल सकता है आपकी सेहत, ज्यादातर लोगों को नहीं पता होती ये बातें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 20 Jun 2026 06:24 PM IST
सार

दूध में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन और कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। दूध सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं पूरी सेहत के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
why milk is superfood know milk for bones and other benefits in hindi
दूध पीने के कई फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

अगर आपको एक ही चीज से कई सारे पोषक तत्वों की पूर्ति करनी है, तो दूध इसका सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यही वजह है कि बचपन से ही रोज दूध पीने की सलाह की जाती रही है। एक गिलास दूध से आप शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी12, फॉस्फोरस, पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।



बढ़ते बच्चों में हड्डियों और दांतों को मजबूती देने से लेकर वयस्कों में मांसपेशियों को फौलादी बनाए रखने तक के लिए दूध पीने को बहुत फायदेमंद माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि दूध सिर्फ हड्डियों और दांतों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को कई तरह से फायदे दे सकता है?

why milk is superfood know milk for bones and other benefits in hindi
दूध पीने से क्या होता है? - फोटो : Amarujala.com/AI
पोषक तत्वों से भरपूर है दूध

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दूध में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी12, राइबोफ्लेविन और कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। 
  • दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों की संरचना के लिए सबसे जरूरी प्रमुख खनिज है।
  • वहीं इसमें पाया जाने वाला विटामिन डी, कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है। 
why milk is superfood know milk for bones and other benefits in hindi
दूध पीने से मांसपेशियां होती हैं मजबूत - फोटो : Freepik.com

दूध के अन्य फायदे क्या हैं?

दूध सिर्फ आपकी हड्डियों को ही नहीं मजबूत करता है। ये शरीर के लिए और भी कई तरह से लाभकारी है।
 

  • दूध में मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत और निर्माण में मदद करता है। 
  • इसमें पोटैशियम होता है, जो सामान्य रक्तचाप बनाए रखने में योगदान दे सकता है। 
  • दूध में विटामिन-बी12 और राइबोफ्लेविन भी पाया जाता है जो ऊर्जा और तंत्रिका तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। 
  • दूध में मौजूद फॉस्फोरस भी हड्डियों और कोशिकाओं के सामान्य कार्य में भूमिका निभाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
why milk is superfood know milk for bones and other benefits in hindi
दूध से होने वाली एलर्जी की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्या दूध से भी हो सकती है एलर्जी?

दूध वैसे तो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है पर ये सभी लोगों को लिए अच्छा हो ये जरूरी नहींहै ।
 

  • लैक्टोज असहिष्णुता वाले लोगों को दूध पीने पर गैस, पेट दर्द या दस्त हो सकते हैं। 
  • कुछ लोगों को दूध में मौजूद प्रोटीन से एलर्जी भी हो सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed