सब्सक्राइब करें

Joint Cracking Sound: हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? जानिए क्या है इसका कारण, कहीं ये गंभीर खतरा तो नहीं

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 20 Jun 2026 05:59 PM IST
सार

जोड़ों से आने वाली चटकने की आवाज को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जा सकता है। कई मामलों में यह सामान्य होती है। आखिर इसका कारण क्या है और कैसे इससे करें बचाव?

विज्ञापन
haddiyo se aawaj kyu aati hai sound from bone joints know causes and risk in hindi
हड्डियों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

हड्डियों की समस्याओं को आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ होने दिक्कतों के रूप में जाना जाता है। हालांकि लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की गड़बड़ी के कारण अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। क्या आपको भी उठते-बैठते समय हड्डियों से चटकने या कट-कट की आवाज आती है? अगर हां तो सावधान हो जाइए। 


आमतौर पर माना जाता है कि कट-कट की आवाज का मतलब हड्डियां घिस रही हैं, पर हर चटकने वाली आवाज का यही कारण हो ये जरूरी नहीं है। कई बार यह जोड़ों के अंदर मौजूद गैस के बुलबुलों के फूटने, टेंडन और लिगामेंट के अपनी जगह बदलने या लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने के बाद ये समस्या होती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर सिर्फ चटकने की आवाज आ रही है तो ये बहुत समस्या नहीं है पर इसके साथ दर्द, सूजन, जकड़न, चलने-फिरने में दिक्कत या जोड़ बार-बार लॉक हो रहे हैं तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।

haddiyo se aawaj kyu aati hai sound from bone joints know causes and risk in hindi
हड्डियों की समस्याओं का खतरा - फोटो : Adobe Stock

बढ़ रही हैं हड्डियों की दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लोगों की खराब होती लाइफस्टाइल जैसे घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों में कमी और मोटापा ने हड्डियों की समस्याओं को काफी बढ़ा दिया है। 
 

  • इसके अलावा विटामिन-डी और कैल्शियम की कमी  का भी जोड़ों और हड्डियों पर असर होता है। 
  • उम्र बढ़ने के साथ होने वाले शरीर में बदलाव भी जोड़ों की समस्याओं का खतरा बढ़ा देते हैं।
haddiyo se aawaj kyu aati hai sound from bone joints know causes and risk in hindi
हड्डियों से आती है आवाज? - फोटो : Freepik.com

 हड्डियों या जोड़ों से चटकने की आवाज क्यों आती है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जोड़ों से आने वाली चटकने की आवाज को मेडिकल भाषा में क्रेपिटस कहा जा सकता है। यह आमतौर पर सामान्य मानी जाती है।
 

  • जोड़ों के अंदर मौजूद सिनोवियल फ्लूइड में घुली गैसें दबाव बदलने पर छोटे बुलबुले बनाती और फूटती हैं, जिससे आवाज सुनाई दे सकती है। 
  • इसके अलावा टेंडन या लिगामेंट का हड्डी के ऊपर से खिसकना भी ऐसी आवाज पैदा कर सकता है। 
  • यदि आवाज बिना दर्द या सूजन के आती है, तो इसे ज्यादा चिंता की बात नहीं मानी जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
haddiyo se aawaj kyu aati hai sound from bone joints know causes and risk in hindi
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?

आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ कार्टिलेज का घिसाव बढ़ सकता है, इसलिए बुजुर्गों में ये दिक्कत ज्यादा देखी जाती रही है। 
 

  • इसके अलावा वजन अधिक होने से भी घुटनों और कूल्हों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। 
  • लंबे समय तक बैठे रहने वाले, शारीरिक गतिविधि में कमी या घुटनों पर चोट के कारण भी आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।
  • महिलाओं में रजोनिवृत्ति के बाद होने वाले हार्मोनल बदलाव के कारण हड्डियां कमजोरी हो जाती हैं, इसके कारण भी कट-कट की आवाज आ सकती है।
विज्ञापन
haddiyo se aawaj kyu aati hai sound from bone joints know causes and risk in hindi
नियमित व्यायाम से हड्डियां रहती हैं स्वस्थ - फोटो : Adobe Stock

कैसे करें इससे बचाव?

डॉक्टर कहते हैं, अगर चटकने की आवाज के साथ तेज दर्द, सूजन है, जोड़ गर्म महसूस होते हैं और बार-बार लॉक होने के कारण चलने में परेशानी आ रही है तो इसकी जांच जरूर करा लें।
 

  • नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियां, जोड़ों पर दबाव कम करने में मदद करती हैं। 
  • वजन कंट्रोल रखने से घुटनों और कूल्हों पर अनावश्यक भार कम होता है। 
  • संतुलित आहार में पर्याप्त प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी वाली चीजें शामिल करें, इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed