{"_id":"6a3e25607220093ac40fadb9","slug":"cause-of-acidity-in-summer-season-pet-ki-gas-kaise-theek-karen-disprj-2026-06-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cause of Acidity in Summer: गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है? जानें इसके कारण और उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Cause of Acidity in Summer: गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है? जानें इसके कारण और उपाय
Fri, 26 Jun 2026 02:04 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:04 PM IST
सार
Cause of Acidity in Summer: भीषण गर्मी में अक्सर लोग पेट में बनने वाली गैस से परेशान रहते हैं। इसके क्या कारण हैं और क्या उपाय हैं, आइए इस बारे में बात करते हैं।
विज्ञापन
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Cause of Acidity in Summer: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि गर्मियों में पेट भारी रहना, जलन, खट्टी डकारें और अपच जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसमें से पेट में गैस बनना सबसे आम है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। बहुत की गलतियां तो ऐसी होती हैं, जो जाने-अनजाने में हम खुद करते हैं।
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Freepik.com
1. डिहाइड्रेशन
गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। पानी कम पीने से पाचन एंजाइम सही से काम नहीं कर पाते, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और पेट में गैस, भारीपन और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।
उपचार

- दिन में 8–10 गिलास पानी पिएं
- नारियल पानी और नींबू पानी लें
- ORS या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का उपयोग करें
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Adobe stock
2. मसालेदार और तैलीय भोजन
तेल और ज्यादा मसाले वाला खाना पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा देता है। इससे पेट में जलन, खट्टी डकारें और अपच की समस्या होने लगती है। गर्मियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
उपचार
तेल और ज्यादा मसाले वाला खाना पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा देता है। इससे पेट में जलन, खट्टी डकारें और अपच की समस्या होने लगती है। गर्मियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
उपचार
- हल्का और सादा भोजन करें
- तले-भुने खाने से बचें
- दही और छाछ को डाइट में शामिल करें
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Freepik.com
3. खाली पेट रहना
लंबे समय तक कुछ न खाने से पेट में लगातार एसिड बनता रहता है, जिससे पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ता है और जलन महसूस होती है।
उपचार
लंबे समय तक कुछ न खाने से पेट में लगातार एसिड बनता रहता है, जिससे पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ता है और जलन महसूस होती है।
उपचार
- हर 3–4 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं
- सुबह खाली पेट फल या हल्का नाश्ता लें
- लंबे फास्टिंग से बचें
विज्ञापन
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : फ्रीपिक
4. जंक फूड और बाहर का खाना
स्ट्रीट फूड और प्रोसेस्ड फूड में तेल, मसाले और प्रिजर्वेटिव ज्यादा होते हैं, जो पाचन को कमजोर करते हैं और गैस की समस्या बढ़ाते हैं।
उपचार
- घर का ताजा खाना खाएं
- बाहर का खाना सीमित करें
- सलाद और फाइबर युक्त भोजन लें