सब्सक्राइब करें

Health Alert: आंखों में इन बदलावों को बिल्कुल न करें इग्नोर, जानिए किस बीमारी की तरफ करते हैं इशारा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 02 Jun 2026 03:46 PM IST
सार

विशेषज्ञों का मानना है कि आंखों में होने वाले बदलावों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार ये शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं। पर इसका पता कैसे लगाया जाए, आइए जान लेते हैं।

विज्ञापन
Changes In Your Eyes indicates serious health conditions Eye Exam Can Catch Surprising issues
आंखों की समस्याएं - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप जानते हैं कि हमारा शरीर खुद ही संकेत देता है कि आप स्वस्थ हैं या नहीं? बस इसके लिए जरूरी है कि आप इन संकेतों को समय रहते पहचान जाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ आंखों को शरीर का आईना मानते हैं। आंखें सिर्फ दिल का हाल नहीं बतातीं, बल्कि शरीर के अंदर छिपी कई गंभीर बीमारियों का भी संकेत देती रहती हैं। हालांकि समस्या ये है कि आंखों के लक्षणों को हम अक्सर आंख में होने वाली कोई समस्या मानकर टालते रहते हैं।



डॉक्टर बताते हैं, आंखों में दिखाई देने वाले छोटे-छोटे बदलाव कई बार शरीर के भीतर हो रही बड़ी गड़बड़ी का शुरुआती अलार्म हो सकते हैं। आंखों का पीला दिखाई देना, चीजें धुंधली नजर आना या फिर आंखों के आसपास कोई उभार नजर आना, ये सभी लक्षण बताते हैं कि शरीर के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और इसपर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, लिवर की बीमारियों से लेकर स्ट्रोक तक की पहचान आप आंखों में हो रहे बदलावों की मदद से कर सकते हैं।

Changes In Your Eyes indicates serious health conditions Eye Exam Can Catch Surprising issues
आंखों में बदलाव पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

आंखों में दिख रहे बदलाव को न करें इग्नोर

अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से आंखों में बदलावों की मदद से डायबिटीज और लिवर की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें खुद से ही नियमित रूप से आंखों में होने वाले बदलावों की गंभीरता से जांच करते रहना चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहना भी जरूरी है। इससे कई बार ऐसी बीमारियों का पता लग सकता है जिनके दूसरे लक्षण अभी सामने भी नहीं आए होते।

आइए जानते हैं आंखों में होने बदलाव शरीर में छिपी किन गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत हो सकते हैं? 

Trending Videos
Changes In Your Eyes indicates serious health conditions Eye Exam Can Catch Surprising issues
आंखों की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

1. कहीं आपको धुंधला तो नहीं दिख रहा?

 धुंधला दिखाई देना आंखों की सबसे आम समस्या मानी जाती है। हालांकि कई बार ये समस्या गंभीर बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती है। 
 

  • धुंधला दिखाई देना डायबिटीज का संकेत हो सकता है। डायबिटीज में हाई शुगर आंख के लेंस को प्रभावित करने लगती है, जिससे दृष्टि धुंधली हो सकती है। 
  • लंबे समय तक अनियंत्रित डायबिटीज से डायबिटिक रेटिनोपैथी विकसित हो सकती है, जिसमें रेटिना की रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
  • हाई ब्लड प्रेशर भी आंखों की सूक्ष्म रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर दृष्टि प्रभावित कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Changes In Your Eyes indicates serious health conditions Eye Exam Can Catch Surprising issues
पीलिया के लक्षण - फोटो : Adobe Stock

2. आंखों का हिस्सा हो गया है पीला?

आंखों में पीलापन (पीलिया) दिखना आंखों की नहीं असल में लिवर की बीमारी मानी जाती है। 
 

  • ये शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने का संकेत होता है। बिलीरुबिन एक पीले रंग का अपशिष्ट पदार्थ होता है जो पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने पर प्राकृतिक रूप से बनता है।
  •  जब लिवर बिलीरुबिन को सही ढंग से प्रोसेस नहीं कर पाता तो यह शरीर में जमा होने लगता है।
  • हेपेटाइटिस, फैटी लिवर डिजीज, लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं में आंखों का पीला होना आम है।
विज्ञापन
Changes In Your Eyes indicates serious health conditions Eye Exam Can Catch Surprising issues
आंखों की समस्याओं पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com

3. आंखों के सामने नजर आते हैं फ्लोटर्स?

क्या आपकी आंखों के सामने छोटे धब्बे या धागे जैसे आकार तैरते हुए दिखाई देते हैं? 
 

  • उम्र बढ़ने के साथ इसे सामान्य माना जाता है लेकिन कम उम्र में ये रेटिना की समस्याओं का संकेत हो सकता है।
  • डायबिटीज, आंख में चोट या मायोपिया वाले मरीजों में यह जोखिम ज्यादा होता है। 


4. बदल गया है पुतलियों का आकार?

आंखों की दोनों पुतलियों का आकार अलग-अलग होना कई बार न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है।स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, सिर की चोट, नसों की क्षति या मस्तिष्क में रक्तस्राव जैसी स्थितियों में पुतलियों का आकार बदल सकता है। यदि इसके साथ सिरदर्द, डबल विजन, चेहरे में कमजोरी या बोलने में कठिनाई हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed