क्या आप जानते हैं कि हमारा शरीर खुद ही संकेत देता है कि आप स्वस्थ हैं या नहीं? बस इसके लिए जरूरी है कि आप इन संकेतों को समय रहते पहचान जाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ आंखों को शरीर का आईना मानते हैं। आंखें सिर्फ दिल का हाल नहीं बतातीं, बल्कि शरीर के अंदर छिपी कई गंभीर बीमारियों का भी संकेत देती रहती हैं। हालांकि समस्या ये है कि आंखों के लक्षणों को हम अक्सर आंख में होने वाली कोई समस्या मानकर टालते रहते हैं।
Health Alert: आंखों में इन बदलावों को बिल्कुल न करें इग्नोर, जानिए किस बीमारी की तरफ करते हैं इशारा
विशेषज्ञों का मानना है कि आंखों में होने वाले बदलावों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार ये शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं। पर इसका पता कैसे लगाया जाए, आइए जान लेते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंखों में दिख रहे बदलाव को न करें इग्नोर
अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से आंखों में बदलावों की मदद से डायबिटीज और लिवर की समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमें खुद से ही नियमित रूप से आंखों में होने वाले बदलावों की गंभीरता से जांच करते रहना चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर आंखों की जांच कराते रहना भी जरूरी है। इससे कई बार ऐसी बीमारियों का पता लग सकता है जिनके दूसरे लक्षण अभी सामने भी नहीं आए होते।
आइए जानते हैं आंखों में होने बदलाव शरीर में छिपी किन गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों का संकेत हो सकते हैं?
1. कहीं आपको धुंधला तो नहीं दिख रहा?
धुंधला दिखाई देना आंखों की सबसे आम समस्या मानी जाती है। हालांकि कई बार ये समस्या गंभीर बीमारियों से भी जुड़ी हो सकती है।
- धुंधला दिखाई देना डायबिटीज का संकेत हो सकता है। डायबिटीज में हाई शुगर आंख के लेंस को प्रभावित करने लगती है, जिससे दृष्टि धुंधली हो सकती है।
- लंबे समय तक अनियंत्रित डायबिटीज से डायबिटिक रेटिनोपैथी विकसित हो सकती है, जिसमें रेटिना की रक्त वाहिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं।
- हाई ब्लड प्रेशर भी आंखों की सूक्ष्म रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाकर दृष्टि प्रभावित कर सकता है।
2. आंखों का हिस्सा हो गया है पीला?
आंखों में पीलापन (पीलिया) दिखना आंखों की नहीं असल में लिवर की बीमारी मानी जाती है।
- ये शरीर में बिलीरुबिन बढ़ने का संकेत होता है। बिलीरुबिन एक पीले रंग का अपशिष्ट पदार्थ होता है जो पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं के टूटने पर प्राकृतिक रूप से बनता है।
- जब लिवर बिलीरुबिन को सही ढंग से प्रोसेस नहीं कर पाता तो यह शरीर में जमा होने लगता है।
- हेपेटाइटिस, फैटी लिवर डिजीज, लिवर सिरोसिस जैसी समस्याओं में आंखों का पीला होना आम है।
3. आंखों के सामने नजर आते हैं फ्लोटर्स?
क्या आपकी आंखों के सामने छोटे धब्बे या धागे जैसे आकार तैरते हुए दिखाई देते हैं?
- उम्र बढ़ने के साथ इसे सामान्य माना जाता है लेकिन कम उम्र में ये रेटिना की समस्याओं का संकेत हो सकता है।
- डायबिटीज, आंख में चोट या मायोपिया वाले मरीजों में यह जोखिम ज्यादा होता है।
4. बदल गया है पुतलियों का आकार?
आंखों की दोनों पुतलियों का आकार अलग-अलग होना कई बार न्यूरोलॉजिकल समस्या का संकेत हो सकता है।स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर, सिर की चोट, नसों की क्षति या मस्तिष्क में रक्तस्राव जैसी स्थितियों में पुतलियों का आकार बदल सकता है। यदि इसके साथ सिरदर्द, डबल विजन, चेहरे में कमजोरी या बोलने में कठिनाई हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।