सब्सक्राइब करें

World Heart Day: सुबह उठने पर ऐसे लक्षण महसूस होना हार्ट-अटैक का हो सकता है शुरुआती संकेत, इसे नजरअंदाज न करें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Sep 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
cold sweat and chest pain in morning sign of heart attack, know its symptoms and precautions
हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : pixabay

हार्ट अटैक का खतरा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ता जा रहा है, विशेषज्ञ कहते हैं पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं, यह निश्चित ही गंभीर संकेत है। इस तरह के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी उम्र के लोगों को हृदय की सेहत का ख्याल रखने पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्ययकता है। हाल ही में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद अस्पताल में उनका लंबा इलाज चला, हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका।



इससे पहले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की भी मौत हार्ट अटैक के कारण हो गई थी, गौरतलब है कि इन लोगों की उम्र कम थी। यही कारण है कि डॉक्टर्स सभी लोगों को हृदय रोग और हार्ट अटैक के संकेतों और जोखिम कारकों के बारे में जानने और उससे बचाव के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हृदय रोग के बढ़ते खतरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है।

अमर उजाला से बातचीत में पुणे स्थित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभय प्रताप सिंह ने एक बातचीत में बताया कि हार्ट अटैक के पहले से ही कुछ संकेत दिख सकते हैं, जिनपर अगर समय रहते ध्यान दे दिया जाए तो इससे बचाव किया जा सकता है। अक्सर सुबह उठने के समय लोगों को कई ऐसी समस्याओं का अनुभव हो सकता है, जिसे हार्ट अटैक के संभावित जोखिम के तौर पर देखा जाता है। चूंकि यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी बढ़ती जा रही है, ऐसे में सभी लोगों को इस तरह के संकेतों पर ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

Trending Videos
cold sweat and chest pain in morning sign of heart attack, know its symptoms and precautions
हार्ट अटैक के खतरे के बारे में जानिए - फोटो : istock

सुबह के समय हार्ट अटैक का जोखिम

डॉ अभय बताते हैं, हार्ट अटैक की कुछ स्थितियां साइलेंट भी हो सकती हैं, ऐसी स्थितियों में सामान्यतौर पर कोई गंभीर लक्षण नजर नहीं दिखते हैं। अधिकांश मामलों में दिल के दौरे सुबह होते हैं, यह एक ऐसी घटना है जिसे शोधकर्ताओं ने सर्कैडियन रिदम से जोड़ा है। सुबह के वक्त में कुछ हार्मोन, विशेष रूप से एपिनेफ्रीन, नॉरपेनेफ्रिन और कोर्टिसोल में असंतुलन हो सकता है जिसके कारण रक्तचाप बढ़ने लग जाती है। यह स्थिति हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। इसके अलावा यदि आपको सुबह के समय कुछ विशेष लक्षणों का अनुभव होता रहता है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें। आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cold sweat and chest pain in morning sign of heart attack, know its symptoms and precautions
सीने में दर्द या बेचैनी हो सकती है हार्ट अटैक का जोखिम - फोटो : iStock

बेचैनी या सीने में दर्द की समस्या

दिल का दौरा पड़ने या इसके शुरुआती संकेत में अक्सर लोगों को सीने में दर्द या बेचैनी महसूस होती है। छाती में दबाव, जकड़न या भारीपन जैसा महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को दर्द का अनुभव भी होता है जो बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े, पीठ या पेट तक फैल सकता है। इन स्थितियों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है, ये साइलेंट हार्ट अटैक या फिर हार्ट अटैक का भी संकेत हो सकते हैं। इन लक्षणों के बढ़ने से पहले किसी विशेषज्ञ की सहायता जरूर ले लें। 

cold sweat and chest pain in morning sign of heart attack, know its symptoms and precautions
सुबह अधिक पसीना आने की समस्या के कारण - फोटो : istock

सुबह के वक्त अधिक पसीना होना

यदि आपको सुबह के समय अक्सर पसीना जैसा महसूस होता रहता है तो इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर कहते हैं, धमनियों में होने वाली बाधा के कारण शरीर में रक्त के प्रवाह के लिए आपके हृदय को अधिक दबाव के साथ मेहनत करनी पड़ती है। इस तरह की अतिरिक्त मेहनत में शरीर के तापमान को कम रखने के लिए शरीर से अधिक पसीना आ सकता है। यदि आप सुबह या आधी रात में अक्सर ठंडे पसीने का अनुभव करते हैं, तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें, यह गंभीर स्थितियों का संकेत भी हो सकता है।

विज्ञापन
cold sweat and chest pain in morning sign of heart attack, know its symptoms and precautions
हार्ट अटैक के संकेतों को पहचानिए - फोटो : iStock

सुबह के समय मतली या उल्टी

सुबह के समय मतली या उल्टी के साथ पेट दर्द भी हो सकता है। छाती में असहजता के साथ होने वाले इस प्रकार के अनुभव के मामले में विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। हार्ट अटैक के शुरुआती संकेतों में अक्सर लोगों ने मतली जैसे अनुभवों की शिकायत की है। सुबह के समय अक्सर होने वाली ऐसी दिक्कतों के बारे में किसी विशेषज्ञ से सहायता जरूर ले लें। ऐसा करके आप किसी गंभीर जोखिम से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed