{"_id":"5efeeb0e4e5c7b2bfd7f4d44","slug":"corona-virus-if-your-child-does-not-wear-a-mask-follow-these-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः आपका बच्चा नहीं पहनता मास्क तो अपनाएं यह टिप्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरसः आपका बच्चा नहीं पहनता मास्क तो अपनाएं यह टिप्स
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 03 Jul 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब लोग धीरे-धीरे अपने काम के लिए बाहर निकल रहे हैं। लेकिन बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने हाथों को स्वच्छ रखने के साथ सोशल डिस्टेंस रखना भी बहुत जरुरी है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना हमारे साथ लंबे समय तक रहेगा। इसलिए हमें अब इसी के अनुसार अपने आप को ढालना होगा। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों के साथ होती है, इसलिए उन्हें मास्क पहनने और हाथ स्वच्छ रखने जैसी चीजें समझाने की आवश्यकता है। ताकि वे संक्रमण से दूर रहें। क्योंकि ज्यादा लंबे समय तक मास्क को लगा कर रखना बच्चों के लिए कठिन हो सकता है। लेकिन कुछ बातों की मदद से आप बच्चे को समझा सकते हैं।
2 of 5
बच्चे वही करने की जिद करते हैं जो उनके माता-पिता या घर के बड़े करते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
बच्चे वही करने की जिद करते हैं जो उनके माता-पिता या घर के बड़े करते हैं। ऐसे में अगर आप मास्क लगाएंगे तो आपको देखकर बच्चे भी मास्क लगाना सीख जाएंगे। आपको मास्क पहना देखकर वे भी इसे लगाना चाहेंगे। आप अपना फेस कवर करके या मास्क पहनकर बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। आप अपने बच्चों के दोस्तों के पैरेंटस से भी ऐसा करने के लिए बात कर सकते हैं जिससे बच्चे सहज महसूस करेंगे।
3 of 5
बच्चों को कोरोना के बारे में जानकारी दें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
बच्चों को कोरोना के बारे में जानकारी दें। लेकिन बच्चों का मन बहुत कोमल होता है, इसलिए उन्हें ऐसे समझाएं कि उनके मन में डर न बैठे। बच्चों के समझाएं कि मास्क लगाने और हाथों को साफ करके रखने से किटाणु नहीं लगेंगे और आप बीमार नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चे तुरंत ही किसी बात को नहीं मानते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
बच्चे तुरंत ही किसी बात को नहीं मानते हैं इसलिए मास्क पहनने की आदत को धीरे-धीरे उनके रूटीन में शामिल करें, उसे कुछ समय दें। जैसे आप बच्चे को घर में खेलते वक्त, मूवी देखते समय और किसी से वीडियो कॉल करते समय भी मास्क पहनने को कह सकती हैं। इससे यह उनकी आदत में आ जएगा।
विज्ञापन
5 of 5
बच्चे को मास्क पहनाते समय ध्यान रखें की मास्क ज्यादा कसा हुआ या ज्यादा ढीला न हो- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपके बच्चे मास्क नहीं पहनते हैं तो खेल-खेल में बच्चे को मास्क बनाने का टास्क दें। उसे अपने पसंद के रंग में रंगने के लिए कहें। जिससे बच्चा उसमें रुचि लेने लगेगा। या उसे घर में ही उसकी पसंद का मास्क बना कर दे सकते हैं। बच्चे को मास्क पहनाते समय ध्यान रखें की मास्क ज्यादा कसा हुआ या ज्यादा ढीला न हो।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।