फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में शादी बनी मुसीबत, दूल्हा-दुल्हन समेत बरातियों पर केस दर्ज

Thu, 26 Mar 2020 10:20 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 26 Mar 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
coronavirus lockdown police files case against bride and groom for wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस का कोहराम विश्व के कई देश झेल रहे हैं। इसके संक्रमण से बचने के लिए भारत भी कई एहतियाती कदम उठा रहा है। फिलहाल इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग छोड़ और कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में भारत सरकार ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के माध्यम से सरकार लोगों को एक जगह इक्कठा होने से रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला पंजाब से सामने आया है, जहां शादी कर लौट रहे लोगों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया।

coronavirus lockdown police files case against bride and groom for wedding
सोशल मीडिया: कोरोना और जीवन का हाइवे - फोटो : social media

दरअसल, पंजाब के गुरदासपुर में दूल्हा-दुल्हन समेत 20 लोग बारात से लौट रहे थे। इसी बीच पुलिस ने बारात के काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को रोक लिया। बाराती गुरदापुर से होशियारपुर होते हुए लुधियाना जाने वाले थे। इस बारात में कुल 6 गाड़ियों में दूल्हा-दुल्हन समेत 20 लोग शामिल थे।

coronavirus lockdown police files case against bride and groom for wedding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को रोकते हुए सभी 20 लोगों पर केस दर्ज कर लिया। पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद पंजाब पुलिस हर जगह चौकसी बरत रही है। वहीं पंजाब में खबर लिखए जाने तक कोरोना से संक्रमण के कुल 29 मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus lockdown police files case against bride and groom for wedding
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल

पंजाब पुलिस ने सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में वर-वधू समेत कुल 20 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
coronavirus lockdown police files case against bride and groom for wedding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

बता दें कि लॉकडाउन के कारण कोई भी सामुहिक काम और कहीं आने-जाने की इजाजत नहीं है। साथ ही पंजाब के कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई है। इतना सब होने के बावजूद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना वायरस एक ऐसी महामारी है, जिस पर अभी तक नियंत्रण पाने के कोई उपाय नहीं। इसी वजह से सरकार सब लोगों से अपील कर रही है कि वो घरों में ही रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed