देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ दिन पहले तक जहां संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे थे, अब उसी रफ्तार से घट भी रहे हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि फिलहाल मामले घट रहे हैं तो घटेंगे ही, बल्कि लापरवाही करने पर बढ़ भी सकते हैं। इसलिए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर यानी कोरोना से बचने के उपायों का पालन बहुत जरूरी है और साथ ही वैक्सीन लगवाना भी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 73 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। हर दिन लाखों की संख्या में लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, ताकि इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। लेकिन अभी भी देश में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो वैक्सीन लगवाने से झिझक रहे हैं। आखिर इसके कारण हैं? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"613da04e8ebc3e7ac0757dfe","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-update-covid-19-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: अभी भी कोरोना वैक्सीन लगवाने में झिझक रहे हैं लोग, आखिर क्या कारण हैं?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: अभी भी कोरोना वैक्सीन लगवाने में झिझक रहे हैं लोग, आखिर क्या कारण हैं?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
Trending Videos
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
सभी ने देखा है कि त्योहार में लापरवाही से केस बढ़ने लगते हैं, क्या सावधानी रखें?
- जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टर संजय पांडेय कहते हैं, 'कोरोना को आए डेढ़ साल से अधिक हो गया है और दूसरी लहर आने का यही कारण है। अभी भी देश के कई हिस्सों में दूसरी लहर चल रही है। हाल ही में केरल में देखा गया कि अलग-अलग त्योहारों में काफी छूट दी गई, इसकी वजह से वहां केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसलिए त्योहार मनाएं, लेकिन कोरोना नियमों का पालन करते हुए। बाजार में या भीड़ में न जाएं। संयम बरतें और घर में ही त्योहार मनाएं। तो भीड़ न करें, सिर्फ परिवार के साथ ही मनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
देश का एक बड़ा हिस्सा अभी भी वैक्सीन लगवाने में झिझक रहा है, क्या कहेंगे?
- डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'जहां तक हमने देखा है कि पहली लहर के बाद जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ, तो सेंटर पर एक-दो लोग ही दिनभर में पहुंचते थे। पहली लहर के बाद केस कम हुए तो लोग सोचने लगे कि कोरोना खत्म हो गया है, तो अब वैक्सीन लगवाने का क्या फायदा। लोगों ने खूब त्योहार मनाए और घूमने-फिरने गए। लेकिन तभी हमने दूसरी लहर को झेला, जिसे अभी तक झेल रहे हैं। इसके बाद लोगों में जागरुकता आई, वैक्सीन के लिए लोग सेंटर पर पहुंचने लगे। अब एक बार फिर केस कम होने पर लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। उन लोगों को कहेंगे कि तीसरी लहर की संभावना लगातार बनी हुई है। हमने बहुत लोगों को खोया है। इसलिए जिम्मेदारी समझें और बीमारी की गंभीरता को समझते हुए वैक्सीन लगवाएं। न लगवाने का कोई कारण नहीं है। यह सुरक्षित है।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कई लोग सोचते हैं कि वैक्सीन लगवाने वाले भी संक्रमित हो रहे हैं, तो क्यों लगवाएं?
- डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'ऐसे लोगों को ये समझना होगा कि वैक्सीन बीमारी को नहीं रोकती है बल्कि इसकी गंभीरता को कम करती है। ये माना गया है कि वैक्सीन लगवाने वाले दूसरों को भी इंफेक्शन (संक्रमण) कम फैलाते हैं और उनका वायरल लोड कम होता है। यानी अगर आप किसी संक्रमित के संपर्क में आए हैं और वैक्सीन लगवा चुके हैं तो परिवार के अन्य लोग, जरूरी नहीं है कि वो भी संक्रमित हों।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने के बाद से बुखार आ रहा है, क्या करें?
- डॉ. संजय पांडेय कहते हैं, 'वैक्सीन लगवाने के बाद अक्सर बुखार 24 से 48 घंटे तक ही रहता है। लेकिन अगर बुखार दो दिन से ज्यादा है तो जांच करवाएं। अगर कोविड नहीं होगा तो इस समय बरसात में डेंगू और वायरल भी चल रहा है। इसलिए डॉक्टर को दिखा लें। देश के कई राज्यों में इस समय वायरल के अलावा कई मौसमी बीमारियां फैल रही हैं।'