सब्सक्राइब करें

अलर्ट: बुखार और दर्द ही नहीं, कोविशील्ड वैक्सीन के इन साइड-इफेक्ट्स से भी रहें सावधान, न करें अनदेखा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 12 Sep 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
four new side effects after covishield vaccine
कोविशील्ड वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स (सांकेतिक) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरों के बीच देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज कर दिया गया है। भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन को सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जा रहा है। वैक्सीनेशन के बाद लोगों में हल्के साइड-इफेक्ट के रूप में बुखार, सिरदर्द और वैक्सीनेशन वाले हिस्से में दर्द की समस्या सामने आती रही है। इस बीच विशेषज्ञों ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (कोविशील्ड) के कारण होने वाले चार नए दुष्प्रभावों के बारे में सूचित किया है। वैक्सीन के नए साइड-इफेक्ट्स की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, पहले की तरह ही यह नए साइड-इफेक्टस भी एक से दो दिनों में ठीक हो जाते हैं। 


कोरोना से बचाव के लिए एक ओर जहां देश में बूस्टर वैक्सीन देने पर विचार किया जा रहा है, ऐसे में कोविशील्ड वैक्सीन के कारण होने वाले इन संभावित नए दुष्प्रभावों के बारे में जानना और जागरूक रहना आपके लिए बेहद आवश्यक हो जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में कोविशील्ड वैक्सीन के कारण सामने आए चार नए साइड-इफेक्टस के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
four new side effects after covishield vaccine
वैक्सीनेशन के बाद पैरों में दर्द की समस्या - फोटो : Pixabay

हाथों और पैरों में दर्द
कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोविशील्ड वैक्सीन लेने वालों को हाथ-पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि वैक्सीन लगवाने के बाद हाथ में दर्द होने की शिकायत पहले से भी मिलती रही है। पैरों में दर्द की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ नए दुष्प्रभाव के तौर पर देख रहे हैं। रिपोर्टस के मुताबिक वैक्सीन लगवाने के बाद टांगों में दर्द और थकान के साथ-साथ जोड़ों में दर्द की भी समस्या हो सकती है। हालांकि यदि दर्द की समस्या ज्यादा दिनों तक बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
four new side effects after covishield vaccine
वैक्सीनेशन के बाद फ्लू जैसे लक्षण - फोटो : freepik

वायरल इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण
रिपोर्टस के मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों ने वायरल इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षणों की भी शिकायत की है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीनेशन के बाद लोगों को बुखार, शरीर में दर्द जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है, हालांकि सभी लोगों में इन लक्षणों का होना जरूरी नहीं है। विशेषज्ञ कहते हैं, इस तरह के दुष्प्रभावों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। वैक्सीनेशन के बाद कुछ लोगों ने नाक बहने की समस्या के बारे में भी सूचित किया है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि  इस तरह के लक्षण उन लोगों में ज्यादा देखे जा रहे हैं जो पहले कोविड-19 के शिकार रह चुके हैं। 

four new side effects after covishield vaccine
मितली-उल्टी जैसे हो सकते हैं लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

मितली या उल्टी की शिकायत
कोविशील्ड वैक्सीन लेने वाले कुछ लोगों में मितली या उल्टी की शिकायत भी देखने को मिली है, जिसे विशेषज्ञ नए दुष्प्रभावों के रूप में वर्गीकृत कर रहे हैं। रिपोर्टस के मुताबिक पेट में ऐंठन के साथ इस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। कोरोना के अन्य वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों में इस तरह के दुष्प्रभावों के मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक उल्टी की समस्या ज्यादातर वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद देखी जा रही है। महिलाओं में यह साइड-इफेक्ट पहले भी देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
four new side effects after covishield vaccine
वैक्सीन के चार नए साइड-इफेक्ट्स आए सामने - फोटो : पीटीआई

भूख न लगने की शिकायत
कोविशील्ड वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोग भूख न लगने की शिकायत कर रहे हैं। रिपोर्टस के मुताबिक लोगों को एक-दो दिनों तक भूख में कमी की समस्या महसूस हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पौष्टिक भोजन का सेवन करने से वैक्सीन के बाद होने वाले इस लक्षण को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि भूख में कमी की समस्या बहुत ही कम लोगों में देखी जा रही है। 


----------------
नोट: यह लेख तमाम मीडिया रिपोर्टस और विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपायों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed