सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: रोजाना जरूर करें इस 'सुपरफूड' का सेवन, दिल की बीमारियों का खतरा होगा कम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 12 Sep 2021 08:42 AM IST
विज्ञापन
health tips Cashew nuts benefits and side effects in hindi
काजू खाने के फायदे - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


नट्स कई प्रकार के होते हैं और उनमें से कुछ को 'सुपरफूड' भी माना जाता है, जिसमें काजू भी शामिल है। काजू को लोग कई तरीकों से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे ड्राई फ्रूट और मिठाइयों के रूप में तो कई सब्जी और चटनी के रूप में भी खाते हैं। दरअसल, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन-ई जहां एंटी-एजिंग का काम करता है, तो वही इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, जिंक, आयरन, मैंगनीज और सेलेनियम जैसे खनिज इसे पोषक तत्वों का 'खजाना' बनाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है और दिल की बीमारियां भी दूर होती हैं। इसके अलावा प्रतिदिन इसके सेवन से पित्त में पथरी होने का खतरा भी कम हो जाता है। आइए जानते हैं काजू के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

Trending Videos
health tips Cashew nuts benefits and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रक्तचाप को करता है नियंत्रित 

  • काजू के ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) नियंत्रित करने में उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम बहुत अधिक मात्रा में तो पाए ही जाते हैं, साथ ही इसमें सोडियम की मात्रा भी बहुत कम होती है। ऐसे में इसका सेवन रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips Cashew nuts benefits and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हड्डियों के लिए भी है फायदेमंद 

  • कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं और ये दोनों ही तत्व काजू में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए रोजाना काजू का सेवन करना चाहिए। यह हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाता है। 
health tips Cashew nuts benefits and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गर्भवती महिलाओं के लिए है अच्छा आहार 

  • गर्भवती महिलाओं के लिए काजू एक अच्छा आहार माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। उचित मात्रा में इसका नियमित सेवन गर्भवती महिलाओं और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन
health tips Cashew nuts benefits and side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अधिक सेवन पहुंचा सकता है नुकसान 

  • डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमेशा ये कहते हैं कि किसी भी चीज का सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ठीक ऐसे ही, काजू के अधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है और वजन भी बढ़ सकता है। इसके अलावा पेट खराब जैसी समस्या भी हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि सिर दर्द और माइग्रेन से पीड़ित लोगों को अधिक काजू नहीं खाना चाहिए, वरना उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed