सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: शरीर में बढ़ेगा खून, बीमारियां होंगी दूर, बस करना होगा इन चार चीजों का सेवन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Sep 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Health tips Foods that increase blood in the human body
शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

मानव शरीर के हर एक अंग का अपना अलग काम है और हर अंग बेहद जरूरी भी है। जैसे- हाथ अगर काम करने के लिए जरूरी हैं, तो फिर हमारे पाचन तंत्र का काम हमारे खाने को पचाने का है। इसी तरह शरीर के बाकी अंगो का भी अपना काम है। जैसे ब्लड यानी खून। मानव शरीर में रक्त का भी अहम रोल है। खून की कमी से इंसान की मौत तक हो सकती है। जब हमारे शरीर में रक्त संचार सही मात्रा में होता है, तो हमें दिक्कत नहीं होती है। लेकिन रक्त की कमी होने पर कई तरह की दिक्कतें होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि शरीर में खून की कमी न होने दे, जिसमें आपका खानपान भी मदद कर सकता है। तो चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनका सेवन करके आप अपने खून की कमी को दूर कर सकते हैं।

Trending Videos
Health tips Foods that increase blood in the human body
शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय - फोटो : Pixabay

पालक

  • पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से ये खून बढ़ाने और कमी को दूर करने में काफी मदद करता है। ऐसे में आपको अपने आहार में पालक को सब्जी, जूस या सूप के रूप में जरूर शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Foods that increase blood in the human body
शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय - फोटो : Pixabay

काजू

  • काजू में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि एक औंस काजू में लगभग 1-1.6 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है, जो आपके शरीर में खून बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।
Health tips Foods that increase blood in the human body
शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय - फोटो : Pixabay

अनार

  • अनार का सेवन करके भी आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं। आप जब भी फल खाएं, तो उसमें एक अनार जरूर शामिल करें या फिर आप अनार का जूस भी पी सकते हैं। कोशिश करें कि अनार का जूस घर पर ही निकालें क्योंकि बाजार में दुकानदार इसमें कलर मिलाकर बेचते हैं, जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
Health tips Foods that increase blood in the human body
शरीर में खून की कमी दूर करने के उपाय - फोटो : Pixabay

चुकंदर

  • चुकंदर हमारे शरीर में खून बढ़ाने के अलावा भी कई फायदे देने के लिए जाना जाता है। चुकंदर का सेवन करके हीमोग्लोबिन बढ़ता है। साथ ही ये आयरन की कमी को दूर करने में भी मदद करता है। इसलिए आप चुकंदर को सलाद के रूप में रोजाना खा सकते हैं।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed