{"_id":"69db22e9cbb40665d8096d72","slug":"baisakhi-2026-traditional-recipe-for-baisakhi-festival-2026-04-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baisakhi Special Recipe: बैसाखी पर बनाएं ये लोकप्रिय व्यंजन, यहां से नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Baisakhi Special Recipe: बैसाखी पर बनाएं ये लोकप्रिय व्यंजन, यहां से नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:20 AM IST
सार
Baisakhi 2026: अगर आप बैसाखी पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको पारंपरिक पकवानों की लिस्ट देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बैसाखी पर बनाएं ये पारंपरिक पकवान
- फोटो : अमर उजाला
Baisakhi 2026: हर साल अप्रैल के महीने में मनाया जाने वाला बैसाखी का पर्व परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर स्वादिष्ट व्यंजन बनाने और खाने का अवसर भी देता है। अगर आप इस वर्ष को बैसाखी पर अपने घर पर कुछ पारंपरिक व्यंजन बनाना चाहती हैं तो यह गाइड आपके लिए बेहद उपयोगी है।
Trending Videos
बैसाखी पर बनाएं ये पारंपरिक पकवान
- फोटो : instagram
केसरिया चावल
एक कप बासमती चावल को अच्छे से धोकर 20 मिनट पानी में भिगो दें। एक पैन में 2 चमच घी गरम करें और उसमें चावल डालें। आधा कप दूध में केसर घोलकर चावल में मिलाएं। अब 3-4 चम्मच चीनी डालें और हल्की आंच पर चावल को ढककर 10-12 मिनट पकाएं। पकने के बाद स्वाद बढ़ाने के लिए कटे हुए काजू और किशमिश डालें। मीठे और खुशबूदार केसरिया चावल तैयार हैं।

कढ़ी पकोड़ा
दो कप दही को अच्छी तरह फेंट लें और उसमें एक कप बेसन डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालें। छोटे-छोटे पकोड़े बेसन से बना कर गरम तेल में तल लें। अब दही-बेसन के घोल में पकोड़े डालें और 15-20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। गरमा-गरम परोसें।

कड़ा प्रसाद
एक कप आटा और आधा कप घी लें। कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें आटा डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें एक कप चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसे धीमी आंच पर लगातार हिलाते रहें ताकि आटा जल न जाए। जब मिश्रण गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।

- फोटो : Adobe stock
पिंडी छोले
भिगोए हुए 1 कप छोले प्रेशर कुकर में उबालें। कढ़ाई में तेल गरम करें, जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर भूनें। अब टमाटर और मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला) डालकर 5-7 मिनट पकाएं। उबले छोले डालकर 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। गरमा-गरम छोले रोटी या भटूरे के साथ परोसें।