सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: इन तीन तरह के लोगों को टीका लगवाने के बाद हो सकते हैं साइड-इफेक्ट, अध्ययन में दावा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 04 Apr 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination update covid 19 vaccine side effects in hindi
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI

भारत और अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है। पूरी दुनिया में अब तक करोड़ों लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। अमेरिका में जहां 25 से 30 लाख लोगों का हर दिन टीकाकरण किया जा रहा है तो वहीं भारत में भी रोजाना करीब 20 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हालांकि अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन लेने से घबरा रहे हैं। इसको लेकर उनके अंदर भ्रम की स्थिति लगातार बनी हुई है,क्योंकि इसके कुछ मामूली दुष्प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। वैसे तो टीके के साइड-इफेक्ट किसी को भी हो सकते हैं, लेकिन कई अध्ययनों के मुताबिक कुछ खास वर्ग के लोग ऐसे हैं, जिनमें दुष्प्रभावों के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Trending Videos
Coronavirus vaccination update covid 19 vaccine side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स 

  • विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बुखार, कंपकंपी महसूस होना, थकान, मतली, उल्टी, इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन और दर्द जैसे दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि डॉक्टरों का ये भी कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद लोगों को कुछ दिनों तक आराम करना चाहिए, ताकि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination update covid 19 vaccine side effects in hindi
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

महिलाओं को ज्यादा हो रहा वैक्सीन का साइड-इफेक्ट 

  • अमेरिका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी (CDC) द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में कोरोना वैक्सीन के साइड-इफेक्ट ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। दरअसल, अध्ययन के लिए विभिन्न उम्र के लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई थी। अध्ययन के मुताबिक, टीकाकरण करवाने वालों में 79 फीसदी साइड-इफेक्ट्स की शिकायत महिलाओं ने की। इन महिलाओं को फाइजर की वैक्सीन दी गई थी। 
Coronavirus vaccination update covid 19 vaccine side effects in hindi
कोरोना वैक्सीन - फोटो : pixabay

कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों पर वैक्सीन का साइड-इफेक्ट अधिक 

  • कोविड लक्षण ऐप (ZOE) द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, जो लोग पहले कोरोना से संक्रमित हो चुके थे, वैक्सीन लगने के बाद उनमें ठंड लगने के साथ ही कई तरह के साइड-इफेक्ट देखने को मिले, जबकि जिन्हें पहले कोरोना नहीं हुआ था, वो टीका लेने के बाद भी पूरी तरह स्वस्थ थे, उनमें कोई भी साइड-इफेक्ट देखने को नहीं मिले। 
विज्ञापन
Coronavirus vaccination update covid 19 vaccine side effects in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

युवाओं पर भी दुष्प्रभावों का सबसे ज्यादा असर 

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)की कोच्चि शाखा द्वारा किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, भारत में बुजुर्गों की तुलना में कोरोना वैक्सीन के साइड-इफेक्ट युवाओं में ज्यादा देखने को मिले हैं। इस अध्ययन में पांच हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें 20-29 साल के युवा और 80-90 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। अध्ययन के मुताबिक, वैक्सीन लेने के बाद 81 फीसदी युवाओं में कोई न कोई साइड-इफेक्ट देखने को मिला, जबकि बुजुर्गों में यह महज सात फीसदी था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed