WHO on Monkeypox: दुनिया के कई देशों में संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। हाल के वर्षों में कोरोनावायरस का व्यापक प्रकोप हम सभी ने देखा। इसके अलावा निपाह, म्यूकोरमाइकोसिस जैसे संक्रामक रोगों के कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ती रही है। अब कई देशों में बढ़ रहे मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ अलर्ट कर रहे हैं।
Monkeypox: एमपॉक्स फिर बढ़ाने लगा टेंशन, 6 हफ्ते में 17 लोगों की चली गई जान; WHO ने जताई चिंता
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार (31 अक्तूबर) को कहा कि एमपॉक्स कई देशों में फैल रहा है और इस जानलेवा वायरस ने पिछले छह हफ्तों में अफ्रीका में 17 लोगों की जान ले ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंकीपॉक्स संक्रमण का बढ़ता खतरा
डब्ल्यूएचओ ने कहा, छह देशों इटली, मलेशिया, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और अमेरिका ने बिना किसी ट्रैबेल हिस्ट्री वाले व्यक्तियों में संक्रमण के मामलों की सूचना दी है, जो वायरस के स्थानीय प्रसार का संकेत देता है।अफ्रीकी देशों के अलावा अब इन देशों में भी एमपॉक्स वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन का जोखिम देखा जा रहा है। इस वायरस का संक्रमण उन लोगों में भी देखा जा रहा है जो समलैंगिक पुरुष हैं।
पिछले साल भी फैला था संक्रमण
रिपोर्ट्स के अनुसार अकेले सितंबर 2025 में, डब्ल्यूएचओ के सभी क्षेत्रों के 42 देशों ने कुल 3,135 पुष्ट मामलों की सूचना दी, जिनमें 12 मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मंकीपॉक्स एक खतरनाक और जानलेवा संक्रामक रोग है, इसका संक्रमण दर अधिक है जिसके कारण अगर समय रहते ध्यान न दिया गया तो ये काफी तेजी से बढ़ सकता है। इससे पहले पिछले साल भी कई देशों में एमपॉक्स संक्रमण का कई देशों में प्रकोप देखा गया था।
एमपॉक्स जिसे मंकीपॉक्स भी कहा जाता है, एक वायरल संक्रामक रोग है जो निकट संपर्क के माध्यम से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, लिंफ नोड्स में सूजन, गले में खराश, मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते और पीठ दर्द शामिल हैं। यह मुख्य रूप से त्वचा से त्वचा के संपर्क से फैलता है।
भारत में भी देखा गया था एमपॉक्स
पिछले साल अगस्त-सितंबर में भारत में भी एमपॉक्स के मामले रिपोर्ट किए गए थे। केरल में इस रोग के खतरनाक वैरिएंट क्लेड 1 के मामले रिपोर्ट किए गए थे। इस स्ट्रेन के कारण बढ़ते जोखिमों को देखते हुए डब्ल्यूएचओ ने 14 अगस्त 2024 को मंकीपॉक्स को स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया था।
-------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।