सब्सक्राइब करें

डॉक्टर से जानें दिल्ली की प्रदूषित हवा किस स्तर तक बन रही है आपके लिए खतरनाक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 09 Nov 2019 01:11 PM IST
विज्ञापन
doctor says delhi ncr air pollution is harmful for you
pollution in delhi ncr - फोटो : एएनआई
डाॅ (मेजर) राजेश भारद्वाज, ईएनटी स्पेशलिस्ट 

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण लगातार बढ़ा है ऐसे में आप वर्कआउट या सैर करना भूल जाइए। वायु प्रदूषण सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। हर साल अक्टूबर से मार्च के दौरान हवा की गिरती गुणवत्ता लोगों के लिए घातक बन जाती है। यह खासतौर पर दीवाली के बाद दिल्ली एनसीआर के निवासियों के लिए चिंता का बड़ा विषय बन चुका है। 


 
Trending Videos
doctor says delhi ncr air pollution is harmful for you
pollution - फोटो : अमर उजाला

वाहनों से निकला धुंआ, पराली जलाना और निर्माण कार्यों से निकलने वाली धूल इसके मुख्य कारण हैं। सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा नीचे की ओर बहती है, जिससे पार्टीकुलेट मैटर और धूल सांस के साथ हमारे शरीर में जाने लगती है। हमें नीचे गैसें- (CO2, CO, SO2 and NO2) प्रदूषकों के बारे में जागरूक होना चाहिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
doctor says delhi ncr air pollution is harmful for you
दिल्ली में प्रदूषण - फोटो : पीटीआई
पार्टीकुलेट मैटर 

सरकारी एजेन्सियां हवा में पार्टीकुलेट मैटर को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय अपनाती हैं। यह पार्टीकुलेट मैटर रसायनों, ईंधन, खेती के दौरान पराली जलाने, सड़क निर्माण एवं अन्य निर्माण गतिविधियों से उत्पन्न होता है। लम्बी दौड़ में यह सांस और दिल की बीमारियों, आंखों, नाक और गले में जलन, सिरदर्द, मतली और फेफड़ों एवं दिल की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।


 
doctor says delhi ncr air pollution is harmful for you
pollution in delhi ncr - फोटो : ani

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया में हर नौ में से एक मौत का कारण वायु प्रदूषण है, इस तरह कुल सात मिलियन समयपूर्व मौतें प्रदूषण के कारण होती हैं। जिनमें 600,000 बच्चे भी शामिल हैं। 


 
विज्ञापन
doctor says delhi ncr air pollution is harmful for you
फेफड़े - फोटो : अमर उजाला

2.5 माइक्रोन साइज़ के पार्टीकुलेट मैटर सबसे ज़्यादा खतरनाक हैं, जो सिर्फ इलेक्ट्राॅन माइक्रोस्कोप से ही देखे जा सकते हैं और ये फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। मनुष्य के शरीर का प्राकृतिक फिल्टर इन कणों को शरीर के भीतर जाने से नहीं रोक सकता। वहीं दूसरी ओर बड़े आकार के पार्टीकुलेट मैटर लम्बी अवधि में मनुष्य के लिए घातक साबित होते हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed