कुत्तों को पालने वाले लोग इस बात को अच्छी तरह से जानते होंगे कि उनका कुत्ता उन्हें कितना राहत और सुकून देता है। लेकिन इस बात से कई लोग अनजान होंगे कि कुत्तों का संबंध सीधे उनके दिल से है। कुत्ता पालने वाले लोगों के लिए यह खबर एक खुशखबरी की तरह है। दरअसल एक अध्ययन में यह बात सामने आया है कि हार्ट अटैक यानी दिल के दौरा को कम करने के लिए कुत्ता पालना फायदेमंद हो सकता है। कुत्तों के पालने से सिर्फ दिल की बीमारी ही नहीं बल्कि कई अन्य बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कुत्तों को पालने से क्या-क्या फायदे होते हैं....
इस जानवर को आज ही ले आएं घर, हार्ट अटैक का खतरा कर देगा दूर
स्ट्रेस कम करने में
स्टडी के मुताबिक अगर कोई इंसान स्ट्रेस में है तो कुत्तों के साथ समय बिताना बेहतर साबित हो सकता है। कुत्ते इंसान के मेंटल स्ट्रेस को कम कर देते हैं जिस वजह से दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। वहीं पालतू कुत्ते के साथ रहने वाले हृदय रोगियों में मौत का जोखिम भी कम होता है।
दिल के स्वास्थ्य के लिए
जानवर पालने वाले लोगों की सेहत उन लोगों के मुकाबले ज्यादा अच्छा पाया गया जिनके पास कोई जानवर नहीं था। खासतौर से कुत्ते पालने वाले लोगों का दिल ज्यादा सेहतममंद पाया गया। हालांकि कुत्ता अन्य जानवरों की तुलना में ज्यादा एक्टिव होता है। इस वजह से कुत्ते पालने वाले लोग भी एक्टिव बने रहते हैं जिससे उनके दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है।
ब्लड प्रेशर के लिए
कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि कुत्ते पालने वाले लोगों का बल्ड प्रेशर, कुत्ते न पालने वालों की तुलना में कम होता है। इसका कारण ये है कि कुत्तों का हमारे शरीर पर सकरात्मक असर पड़ता है और वे हमें शांत कर देते हैं। इसके अलावा पालतू कुत्तों को घूमाने-टहलाने के कारण हमारी अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है।
मधुमेह रोगियों के लिए
वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर आप कुत्ते के मालिक होने का मतलब सक्रिय होना भी है। ऐसे में मधुमेह रोगी कुत्ते के साथ एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।