सब्सक्राइब करें

Health Tips: ब्रेकफास्ट स्किप से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है? जान लें चार पौष्टिक और हेल्दी नाश्ते के विकल्प

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 12 Feb 2026 06:08 PM IST
सार

Side Effects Of Skipping Breakfast: इन दिनों डाइटिंग के नाम पर सुबह का नाश्ता स्किप करना कुछ लोगों के लिए एक ट्रेंड बन चुका है। मगर इसका सीधा असर हमारे सेहत पर देखने को मिलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।  

विज्ञापन
Effects of Skipping Breakfast: 4 Healthy and Light Morning Meal Alternatives for Better Metabolism
सुबह का नाश्ता स्किप करने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

Subah Me Nashta Chorne ke Nuksan: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग सुबह का नाश्ता यानी 'ब्रेकफास्ट' छोड़ देते हैं और सीधा लंच करते हैं। कई बार लोग जल्दबाजी में ऐसा करता है मगर कुछ लोग तो डाइटिंग के नाम पर ये आदत अपना लेते हैं। ब्रेकफास्ट का शाब्दिक अर्थ है 'रात के उपवास को तोड़ना'। जब आप इसे छोड़ते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और एनर्जी के लेवल में भारी गिरावट आती है। शोध बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से नाश्ता नहीं करते, उनमें टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और मोटापे का खतरा काफी अधिक होता है।



नाश्ता न करने से मस्तिष्क को ग्लूकोज की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पाती, जिससे दिन भर चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी और थकान महसूस होती है। इसके अलावा सुबह भूखा रहने से लंच के समय आप 'ओवरईटिंग' का शिकार हो जाते हैं, जो सीधे तौर पर वजन बढ़ाने और पाचन तंत्र को बिगाड़ने का काम करता है। इसलिए शरीर को सुचारू रूप से चलाने और अंगों की कार्यप्रणाली को सक्रिय रखने के लिए एक संतुलित नाश्ता बहुत जरूरी है।

Trending Videos
Effects of Skipping Breakfast: 4 Healthy and Light Morning Meal Alternatives for Better Metabolism
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

नाश्ता छोड़ने के गंभीर दुष्प्रभाव
ब्रेकफास्ट न करने से शरीर में 'कोर्टिसोल' हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जो तनाव को बढ़ाता है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से पेट में एसिडिटी और गैस्ट्रिक अल्सर का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा यह आदत आपकी मांसपेशियों के ऊतकों को कमजोर कर सकता है क्योंकि शरीर एनर्जी के लिए ग्लूकोज न मिलने पर मांसपेशियों को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Effects of Skipping Breakfast: 4 Healthy and Light Morning Meal Alternatives for Better Metabolism
ओट्स - फोटो : Adobe stock

ओट्स और दलिया
अगर आप हल्का और पौष्टिक विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो ओट्स या नमकीन दलिया सबसे बेस्ट है। इनमें प्रचुर मात्रा में 'बीटा-ग्लूकन' फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इसे दूध के साथ या सब्जियों के साथ उपमा की तरह बनाकर खाया जा सकता है, जो पाचन के लिए बहुत सुपाच्य है।


ये भी पढ़ें- Sarcopenia: क्या है सार्कोपेनिया की समस्या? तेजी से कम होने लगती हैं मांसपेशियां, कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार
 
Effects of Skipping Breakfast: 4 Healthy and Light Morning Meal Alternatives for Better Metabolism
सत्तू - फोटो : अमर उजाला

पोहा और सत्तू का शरबत
भारतीय घरों में पोहा एक अच्छा नाश्ता माना जाता है क्योंकि यह आयरन और कार्बोहाइड्रेट का संतुलित स्रोत है। वहीं, गर्मियों में 'सत्तू का शरबत' एक बेहतरीन इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक है। सत्तू में मौजूद हाई प्रोटीन मांसपेशियों की मरम्मत करता है और शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। ये दोनों विकल्प बनाने में आसान हैं और शरीर पर भारीपन महसूस नहीं होने देते।


ये भी पढ़ें- Health Tips: डिप्रेशन से मिलते जुलते होते हैं इन बीमारियों के भी लक्षण, जान लें इनके बीच के बारीक अंतर
विज्ञापन
Effects of Skipping Breakfast: 4 Healthy and Light Morning Meal Alternatives for Better Metabolism
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
नाश्ते का समय और क्वालिटी भी जरूरी
स्वस्थ रहने के लिए केवल नाश्ता करना ही काफी नहीं, बल्कि सही समय पर करना भी जरूरी है। जागने के 2 घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना सबसे फायदेमंद माना जाता है। अपने नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट का संतुलन रखें। ध्यान रखें सुबह का एक हेल्दी मील न केवल आपके शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि आपकी मानसिक स्पष्टता और कार्यक्षमता को भी बढ़ाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed