सब्सक्राइब करें

Abhishek sharma: पेट में संक्रमण से परेशान हैं अभिषेक शर्मा, आखिर क्यों होती है ये दिक्कत और कैसे करें बचाव?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Feb 2026 01:16 PM IST
सार

T-20 World cup: भारतीय टीम 12 फरवरी को टी-20 विश्वकप में अपने दूसरे मैच में नामीबिया के साथ खेलेगी। इससे पहले खबर ये है कि टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती थे, हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब सवाल ये है कि आखिर पेट में ये दिक्कत होती क्यों है?
 

विज्ञापन
t 20 world cup  Abhishek has suffering from stomach infection know its causes and prevention
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के पेट में संक्रमण की समस्या - फोटो : Amarujala.com

टी-20 क्रिकेट विश्वकप में गुरुवार (12 फरवरी) को भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के खेलने पर संदेह है, संभवत: उन्हें मैच से आराम दिया जा सकता है। अभिषेक शर्मा पेट में संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती थे, हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।



मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुधवार को तिलक वर्मा ने अभिषेक की सेहत पर अपडेट देते हुए कहा, 'अभिषेक आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं।' टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ फील्डिंग के दौरान भी वह अस्वस्थ नजर आ रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सोशल मीडिया पर अभिषेक के जल्द स्वस्थ होने और मैदान पर उतरने को लेकर फैन्स दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ लोगों के मन में ये सवाल भी बना हुआ है कि आखिर पेट में संक्रमण की समस्या होती क्यों है और इससे बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

Trending Videos
t 20 world cup  Abhishek has suffering from stomach infection know its causes and prevention
पेट में संक्रमण की समस्या - फोटो : adobe stock images

पेट में संक्रमण की समस्या के बारे में जानिए

पेट में संक्रमण यानी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन एक आम दिक्कत है, हालांकि इसके मामले ज्यादातर गर्मी और बरसात के दिनों में देखने को मिलते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ दूषित भोजन या गंदा पानी पीने को इसका प्रमुख कारण मानते हैं। यह समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी हो सकती है।

  • पेट का संक्रमण होने पर व्यक्ति को दस्त-उल्टी, पेट दर्द, ऐंठन, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 
  • जिन स्थानों पर स्वच्छता और साफ पानी की उपलब्धता नहीं होती है वहां पर लोगों को ये दिक्कत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
t 20 world cup  Abhishek has suffering from stomach infection know its causes and prevention
पाचन स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

क्यों होती है ये दिक्कत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट किसी भी प्रकार के संक्रमण की वजह से हो सकता है। ज्यादातर मामलों में ये संक्रमण कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। हालांकि तेज बुखार, उल्टी या शौच से खून आने जैसी स्थितियों में रोगी को डॉक्टर की मदद की जरूरत होती है।
 

  • ई.कोलाई (E. coli) को इस संक्रमण का सबसे आम कारण माना जाता है। दूषित भोजन के माध्यम से ये बैक्टीरिया सबसे ज्यादा फैलता है। 
  • इसी तरह से  कच्चा या अधपका पोल्ट्री, मीट और अंडे खाने से साल्मोनेला इन्फेक्शन हो सकता है। इसके कारण भी पेट में संक्रमण और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं।


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हर साल लाखों लोग डायरिया और पेट से जुड़ी संक्रमण जनित बीमारियों के कारण बीमार पड़ते हैं। भारत जैसे देशों में जहां स्वच्छता और साफ पानी की उपलब्धता हर जगह समान नहीं है, वहां पेट के संक्रमण का खतरा अधिक देखा जाता रहा है। 

t 20 world cup  Abhishek has suffering from stomach infection know its causes and prevention
पेट की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock

पेट में संक्रमण होने की पहचान क्या है?

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन की दिक्कत आमतौर पर कुछ ही दिनों में आसानी से ठीक हो जाती है। संक्रमण की स्थिति में आंतों से जुड़े लक्षण जैसे डायरिया, ऐंठन के साथ मतली-उल्टी की समस्या होती है। संक्रमण की स्थिति में आपको कुछ और भी तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनपर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।
 

  • डायरिया और मतली-उल्टी।
  • भूख न लगना या खाने का मन न करना। 
  • पेट में दर्द और ऐंठन।
  • बुखार और ठंड लगने की समस्या।
  • थकान के साथ शरीर में दर्द।
विज्ञापन
t 20 world cup  Abhishek has suffering from stomach infection know its causes and prevention
हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी - फोटो : Freepik.com

पेट में संक्रमण से कैसे करें बचाव?

पेट में संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखना सबसे जरूरी उपाय है। आप कुछ बातों पर ध्यान देकर आसानी से पेट में संक्रमण फैलाने वाले कारकों से सुरक्षित रह सकते हैं।

  • हमेशा साफ और उबला हुआ पानी पिएं। बरसात के दिनों में पानी की स्वच्छता का ध्यान रखना और भी जरूरी हो जाता है।
  • खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं। 
  • ताजा और अच्छी तरह पका हुआ भोजन ही करें। खुले और कटे-फटे फल-सब्जियों खाने बचें। 
  • बाहर का स्ट्रीट फूड खाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। 
  • प्रोबायोटिक युक्त आहार जैसे दही गट हेल्थ को बेहतर बनाता है और आपके पाचन को ठीक रखने में मदद करता है।
  • पेट में संक्रमण के कारण डायरिया की दिक्कत हो जाती है, जिसमें शरीर से ज्यादा पानी निकल जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचे रहने के लिए खूब पानी और तरल पदार्थ पीते रहें। 



--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed