{"_id":"698c37c6e7fb2d611d02bbfc","slug":"happy-hug-day-2026-wishes-images-quotes-messages-wallpapers-shayari-in-hindi-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Hug Day 2026: 'बाहों में चले आओ...', प्यार भरे संदेशों के साथ खास मनाएं अपने पार्टनर का हग डे","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Happy Hug Day 2026: 'बाहों में चले आओ...', प्यार भरे संदेशों के साथ खास मनाएं अपने पार्टनर का हग डे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:02 AM IST
सार
Happy Hug Day Wishes 2026 in Hindi: 12 फरवरी यानी आज हग डे है। ऐसे में अपने पार्टनर को गले लगाने के साथ-साथ उन्हें प्यारे-प्यारे संदेश अवश्य भेजें। यहां कुछ संदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 9
प्यार भरे संदेशों के साथ खास मनाएं अपने पार्टनर का हग डे
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Happy Hug Day Wishes 2026 in Hindi: वैलेंटाइन सप्ताह के छठे दिन को हग डे के रूप में मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी हग डे 12 फरवरी 2025 को है। हग डे का उद्देश्य सिर्फ गले मिलना ही नहीं है, बल्कि यह अपने प्रियजनों के प्रति स्नेह, अपनापन और भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर है।
जब हम किसी को गले लगाते हैं, तो ये दिल और दिमाग दोनों के लिए लाभकारी होता है। हग करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। इसके अलावा, हग से डोपामिन और सेरोटोनिन हार्मोन बढ़ते हैं, जिससे मूड बेहतर होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
नियमित हग करने से रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ती हैं और विश्वास मजबूत होता है। हग केवल पार्टनर के लिए ही नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार के लिए भी उतना ही फायदेमंद है।
हग डे के दिन अपने प्रियजनों को गले लगाकर प्यार और स्नेह जताने का सबसे अच्छा तरीका यही है। चाहे वो आपका दोस्त हो, परिवार का सदस्य या पार्टनर, एक छोटा सा हग बड़े बदलाव ला सकता है।
आप चाहें तो इस खास दिन को खास संदेशों के लिए और स्पेशल बना सकते हैं। इसके लिए यहां हग डे के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे भेज कर अपने करीबियों से आप हग करने की ख्वाहिश कर सकते हैं।
Trending Videos
2 of 9
हग डे के लिए विशेज
- फोटो : अमर उजाला
जब तुम मुझे थाम लेते हो,
तो वक़्त रुक-सा जाता है,
उस एक पल में
पूरा प्यार समा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
हग डे के लिए विशेज
- फोटो : अमर उजाला
ना वादे चाहिए,
ना कसमें आज,
बस इतना काफी है,
तुम्हारी बाहों का एहसास।
4 of 9
हग डे के लिए विशेज
- फोटो : अमर उजाला
बातों से नहीं,
आज तुम्हें बाहों से समझाऊंगा।
विज्ञापन
5 of 9
हग डे के लिए विशेज
- फोटो : अमर उजाला
आओ, आज गले लगकर
थोड़ा सुकून बांट लें,
जो कह नहीं पाए कभी,
वो एहसास बांट लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।