सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Electricity employees roared over their demands at Dharasu Power House

Kotdwar News: धरासू पावर हाउस में मांगों को लेकर गरजे विद्युत कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 12 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Electricity employees roared over their demands at Dharasu Power House
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चे के निर्देशानुसार धरासू पावर हाउस में ऊर्जा निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने धरासू पावर हाउस में गेट मीटिंग का धरना प्रदर्शन किया। संगठन के कर्मचारी 19 सूत्री मांगों पर कार्यवाही न होने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
Trending Videos

विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा भागीरथी घाटी के बैनर तले गेट मीटिंग में वक्ताओं ने कहा कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज एवं अन्य संगठनों के की ओर से विद्युत सुधार अधिनियम 2025 को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। जल विद्युत परियोजनाओं की भूमि अन्य व्यवसायिक कार्यों के लिए दिए जाने के विरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारियों ने विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण के शासनादेश के विरोध का भी विरोध जताया। कर्मचारियों ने तकनीकी सहायक को नियुक्ति पर ग्रेड वेतन 4600 और सहायक लेखाकार को नियुक्ति पर ग्रेड वेतन 4200 प्रदान करने की मांग रखी। राज्य के तीनों ऊर्जा निगमों का एकीकरण करने और निजीकरण पर रोक लगाने सहित 19 सूत्री मांगों पर शासन स्तर पर तत्काल कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर जगदीश नौटियाल, अमित चौधरी, प्रदीप बागड़ी, इकमल सिंह, सुरेश प्रसाद, सावन सिंह, अनुज तिवारी आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed