सब्सक्राइब करें

Valentine Special Food: वैलेंटाइन डे को बनाना है खास तो अपने हाथों से बनाकर तैयार करें ये खास लंच

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Feb 2026 10:29 AM IST
सार

Valentine's Day Special Lunch Ideas: अगर आप इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहती हैं तो लंच मे कुछ खास तैयार करें। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
valentine day special lunch ideas romantic lunch recipe
वैलेंटाइन डे लिए लंच आइडिया - फोटो : Adobe stock
Valentine's Day Special Lunch Ideas:  वैलेंटाइन डे प्यार का दिन है, और अगर आप इस मौके पर अपने पार्टनर को खास सरप्राइज देना चाहती हैं तो घर पर बनाया गया स्पेशल लंच सबसे बेहतरीन तरीका हो सकता है। 


बाहर रेस्टोरेंट जाने से ज्यादा रोमांटिक एहसास तब होता है जब आप अपने हाथों से कुछ स्वादिष्ट बनाकर उन्हें खिलाती हैं। प्यार से तैयार किया गया खाना न सिर्फ दिल जीतता है, बल्कि रिश्ते में अपनापन और गहराई भी बढ़ाता है। 

अगर आप सोच रही हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वाद में लाजवाब हो और डेट को और भी यादगार बना दे, तो यहां कुछ आसान और रोमांटिक लंच आइडियाज दिए जा रहे हैं। ये डिशेज स्वाद, प्रेजेंटेशन और प्यार......तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।
 
Trending Videos
valentine day special lunch ideas romantic lunch recipe
क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता - फोटो : instagram
 1. क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता
 
  • क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता वैलेंटाइन लंच के लिए एक क्लासिक और रोमांटिक डिश है।
  •  इसे बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को नमक वाले उबलते पानी में अच्छी तरह पका लें। 
  • दूसरी तरफ बटर में थोड़ा सा मैदा भूनकर उसमें दूध मिलाएं और लगातार चलाते हुए गाढ़ी व्हाइट सॉस तैयार करें। 
  • अब इसमें उबला हुआ पास्ता, उबली सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, कॉर्न, ब्रोकली या फिर उनकी पसंद का चिकन डालें।
  •  ऊपर से काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़कें। 
  • आखिर में चीज़ डालकर हल्का सा कुक करें। 
  • इसे सफेद प्लेट में सर्व करें और ऊपर से हर्ब्स डालकर रेस्टोरेंट जैसा लुक दें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
valentine day special lunch ideas romantic lunch recipe
हार्ट शेप पराठा और पनीर बटर मसाला - फोटो : Instagram
 2. हार्ट शेप पराठा और पनीर बटर मसाला
 
  • अगर आप इंडियन टच के साथ रोमांस जोड़ना चाहती हैं तो हार्ट शेप पराठा और पनीर बटर मसाला बेहतरीन विकल्प है। 
  • गेहूं के आटे का सामान्य पराठा बेलें और कुकी कटर या चाकू की मदद से उसे दिल के आकार में काट लें। 
  • तवे पर हल्का घी लगाकर सुनहरा सेक लें। पनीर बटर मसाला के लिए टमाटर, काजू और मसालों की ग्रेवी तैयार करें।
  • इसके बाद उसमें क्यूब्स में कटा पनीर डालें और क्रीम मिलाकर पकाएं। 
  • इसे खूबसूरत बाउल में परोसें और ऊपर से थोड़ा मक्खन या क्रीम डालकर सजाएं। 
  • यह डिश सिंपल होते हुए भी दिल छू लेने वाली लगेगी।

 
valentine day special lunch ideas romantic lunch recipe
दिल के आकार का पिज्जा - फोटो : instagram
3. दिल के आकार का पिज्जा
 
  • दिल के आकार का पिज्जा आपके वैलेंटाइन लंच को खास और क्रिएटिव बना सकता है। 
  • सबसे पहले पिज्जा डो को बेलकर दिल का आकार दें। 
  • उस पर पिज्जा सॉस फैलाएं और मोजरेला चीज़ अच्छी मात्रा में डालें। 
  • अब उनकी पसंद की टॉपिंग जैसे शिमला मिर्च, ऑलिव्स, मशरूम, पनीर या चिकन रखें। 
  • इसे पहले से गरम ओवन में बेक करें जब तक चीज़ अच्छी तरह मेल्ट न हो जाए। 
  • बेक होने के बाद ऊपर से चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो डालें। 
  • इसे दिल के आकार वाली प्लेट में सर्व करें और साथ में टमाटर सॉस रखें। 
  • यह डिश स्वाद के साथ-साथ आपके प्यार का भी खूबसूरत इज़हार करेगी। 
विज्ञापन
valentine day special lunch ideas romantic lunch recipe
चॉकलेट डेजर्ट या ब्राउनी - फोटो : instagram


4. चॉकलेट डेजर्ट या ब्राउनी
 
  • किसी भी रोमांटिक लंच का अंत मीठे के बिना अधूरा है। 
  • घर पर बनी चॉकलेट ब्राउनी या मोल्टन लावा केक आपके पार्टनर के लिए खास सरप्राइज हो सकता है। 
  • ब्राउनी बनाने के लिए डार्क चॉकलेट और बटर को पिघलाकर उसमें चीनी, मैदा और अंडा मिलाएं। 
  • मिश्रण को बेकिंग ट्रे में डालकर बेक करें। 
  • सर्व करते समय ब्राउनी को हल्का गर्म रखें और ऊपर से वैनिला आइसक्रीम या चॉकलेट सॉस डालें। 
  • चाहें तो स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें ताकि प्लेट और भी आकर्षक लगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed