How To Make Sabudana Papad At Home: महाशिवरात्रि का पावन पर्व भगवान शिव की आराधना और उपवास के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन कई लोग फलाहार का सेवन करते हैं और सात्विक भोजन बनाते हैं। अगर आप भी इस बार व्रत में कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की सोच रही हैं, तो साबुदाना पापड़ एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
{"_id":"698c0439985974ba6709af4f","slug":"how-to-make-sabudana-papad-at-home-for-mahashivratri-2026-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sabudana Papad Recipe: महाशिवरात्रि के लिए तैयार करें फलाहारी साबुदाना पापड़, बनाकर सालभर के लिए करें स्टोर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Sabudana Papad Recipe: महाशिवरात्रि के लिए तैयार करें फलाहारी साबुदाना पापड़, बनाकर सालभर के लिए करें स्टोर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:15 AM IST
सार
How To Make Sabudana Papad At Home: अगर आप महाशिवरात्रि के लिए कुछ फलाहार बनाने का सोच रही हैं तो साबुदाना पापड़ तैयार करें। यहां इसकी आसान रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के लिए तैयार करें फलाहारी साबुदाना पापड़
- फोटो : instagram
Trending Videos
साबुदाना पापड़ बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
साबुदाना पापड़ बनाने का सामान
- 1 कप साबुदाना
- 4 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी लेकिन वैकल्पिक)
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है बनाने की विधि
- फोटो : instagram
ये है बनाने की विधि
साबुदाना पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबुदाना को 2–3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए, फिर इसे पर्याप्त पानी में रातभर के लिए भिगो दें। अगर आप इसे रातभर के लिए भिगोकर नहीं रखेंगी, तो ये फूलेगा नहीं।
साबुदाना पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले साबुदाना को 2–3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए, फिर इसे पर्याप्त पानी में रातभर के लिए भिगो दें। अगर आप इसे रातभर के लिए भिगोकर नहीं रखेंगी, तो ये फूलेगा नहीं।
ये है बनाने की विधि
- फोटो : instagram
रातभर भिगोने के बाद जब साबुदाना अच्छी तरह फूलकर नरम हो जाए, तब एक गहरे पैन में लगभग 4 कप पानी उबालें और उसमें भीगा हुआ साबुदाना डाल दें। मध्यम से धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि वह तले में चिपके नहीं। कुछ ही देर में साबुदाना पारदर्शी और मिश्रण गाढ़ा व चिपचिपा हो जाएगा। बस ध्यान रखें कि इसे आपको लगातार चलाना है।
विज्ञापन
ये है बनाने की विधि
- फोटो : instagram
अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हरी मिर्च अगर डाल रहे हैं तो उसे एकदम महीन काटें, वरना ये खाने में अजीब हो जाएगा।