{"_id":"698d56803cafbebe240311c2","slug":"mahashivratri-2026-famous-shiva-temple-in-uttar-pradesh-2026-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Famous Shiva Temple: यूपी में स्थित हैं भोलेनाथ के ऐसे 5 शिवमंदिर, जिनकी मान्यता सदियों से है","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Famous Shiva Temple: यूपी में स्थित हैं भोलेनाथ के ऐसे 5 शिवमंदिर, जिनकी मान्यता सदियों से है
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:19 AM IST
सार
Famous Shiva Temple In Uttar Pradesh: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो यहां स्थित फेमस भोलेनाथ के मंदिरों के दर्शन अवश्य करें। यहां कौन-कौन से मंदिर स्थित हैं, इस बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।
विज्ञापन
यूपी में स्थित हैं भोलेनाथ के ऐसे 5 शिवमंदिर, जिनकी मान्यता सदियों से है
- फोटो : अमर उजाला
Famous Shiva Temple In Uttar Pradesh: महाशिवरात्रि का त्योहार हर शिवभक्त के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में देशभर में इस दिन भक्त निर्जल व्रत रखते हुए पूरे श्रद्धा भाव से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं और रात्रि जागरण करते हैं। लोग इस दिन शिवायलों में जाकर भी पूजा-अर्चना करते हैं।
Trending Videos
काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
- काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में स्थित है और यह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।
- गंगा तट के किनारे स्थित यह मंदिर मोक्षदायिनी नगरी काशी की पहचान है।
- मंदिर के इतिहास और आस्था के अनुसार, यहां श्रद्धा और भक्ति से किए गए दर्शन और पूजा से जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है।
- विशेष अवसरों पर जैसे महाशिवरात्रि और सावन मास में मंदिर में लाखों भक्तों की उपस्थिति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ
- फोटो : instagram
2. गोला गोकर्णनाथ मंदिर, लखीमपुर-खीरी
- इसे 'छोटा काशी' के नाम से जाना जाता है।
- कहा जाता है कि यहां शिवलिंग पर रावण के अंगूठे का निशान है।
- महाशिवरात्रि के दिन यह मंदिर भक्तों से गुलजार रहता है और यहां जलाभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का विशेष आयोजन किया जाता है।
- स्थानीय और आसपास के जिलों से श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं।
मनकामेश्वर मंदिर, आगरा
- फोटो : instagram
3. मनकामेश्वर मंदिर, आगरा
- आगरा में स्थित मनकामेश्वर मंदिर शहरवासियों और आसपास के इलाकों के लिए भक्ति का बड़ा केंद्र है।
- यह मंदिर आगरा शहर के दिल यानि कि सेंटर में स्थित है।
- यहां भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए नियमित रूप से आते हैं।
- मंदिर का शांत वातावरण और नियमित पूजा-अर्चना की परंपरा इसे खास बनाती है।
- आगरा के ऐतिहासिक मनकामेश्वर मंदिर की स्थापना स्वयं भगवान शिव ने की थी
विज्ञापन
परमट मंदिर, कानपुर
- फोटो : instagram-anandeshwar_baba
4. परमट मंदिर, कानपुर
- कानपुर में स्थित परमट मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक प्राचीन स्थल है।
- ये मंदिर ऐतिहासिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
- मंदिर परिसर में भव्य नंदी और शिवलिंग के दर्शन भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कराते हैं।
- बाबा आनंदेश्वर मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है।
- ऐसा माना जाता है कि यहां पर दानवीर कर्ण गंगा स्नान के बाद महादेव का पूजन अर्चन करते थे।