Full Travel Plan For Agra In Valentine Week: इस साल वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है, जिसके चलते कई लोग अपने पार्टनर के साथ खास पल बिताने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो भारत की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक ताजमहल आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
{"_id":"698abf9bfbe74e4af30c1e53","slug":"full-travel-guide-for-agra-in-valentine-week-agra-travel-plan-in-budget-for-weekend-2026-02-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine Trip Planning: प्यार के इस हफ्ते में पार्टनर के साथ घूम आएं ये शहर, जहां है प्यार की सबसे बड़ी मिसाल","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Valentine Trip Planning: प्यार के इस हफ्ते में पार्टनर के साथ घूम आएं ये शहर, जहां है प्यार की सबसे बड़ी मिसाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:24 AM IST
सार
Full Travel Plan For Agra In Valentine Week: इस बार वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इसके लिए ऐसी जगह जाएं, जिसकी मिसाल प्यार का जिक्र आते ही दी जाती है।
विज्ञापन
प्यार के इस हफ्ते में पार्टनर के साथ घूम आएं ये शहर
- फोटो : Adobe stock
Trending Videos
प्यार के इस हफ्ते में पार्टनर के साथ घूम आएं ये शहर
- फोटो : Adobe Stock
कैसे जाएं ?
- दिल्ली से आगरा पहुंचने के लिए ट्रेन या बस का विकल्प है, जिसमें लगभग 3 से 4 घंटे लगते हैं।
- इसके अलावा कार या कैब से यात्रा करना भी सुविधाजनक और आरामदायक विकल्प है।
- वाहन का चयन आप अपनी सुविधा के अनुसार करें, ताकि आपकी ट्रिप यादगार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल का टिकट कितने का है ?
- फोटो : Adobe Stock
ताजमहल का टिकट कितने का है ?
- भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट 50 और 250 रुपये के बीच है जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 1300 रुपये है।
- आप ऑनलाइन बुकिंग करके समय बचा सकते हैं और प्रवेश में आसानी पा सकते हैं।
ताजमहल का टिकट कितने का है ?
- फोटो : Adobe Stock
किस समय ताजमहल जाना सबसे बेस्ट ?
- आगरा स्थित ताजमहल का दौरा सुबह 6:00 से 8:00 बजे के बीच करना सबसे अच्छा रहता है।
- इस समय न केवल भीड़ कम रहती है, बल्कि सूरज की पहली किरणों में संगमरमर का दृश्य बेहद खूबसूरत लगता है।
- इस दौरान आप अपने पार्टनर के साथ वहां फोटोशूट भी करा सकते हैं।
- आपको अंदर कैमरामैन आसानी से मिल जाएंगे, जो आपका फोटोशूट कर देंगे।
विज्ञापन
ताजमहल का टिकट कितने का है ?
- फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा आगरा में क्या कर सकते हैं ?
- यमुना नदी के किनारे फोटोशूट कर सकते हैं और शाम को स्थानीय बाजार में शॉपिंग का आनंद ले सकते हैं।
- स्मारक के पास कई छोटे कैफे हैं, जहां चाय या हल्का नाश्ता 100 से 150 रुपये प्रति व्यक्ति में लिया जा सकता है।
- ताजमहल के पास में ही ताजगंज और सिकंदरा क्षेत्र में कई बजट रेस्टोरेंट मौजूद हैं।
- यहां दो लोगों का लंच लगभग 500 से 700 रुपये में आराम से किया जा सकता है।
- कई जगहें ऐसी हैं जहां लंच और डिनर करते समय आप ताज का दीदार कर सकते हैं।
- आप चाहें तो लाल किला भी घूमकर आ सकते हैं, यहां की खिड़कियों से ताजमहल बेहद खूबसूरत दिखता है।