सब्सक्राइब करें

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे इस बार शनिवार को, वीकेंड पर पार्टनर को कहां घुमाने ले जाएं ?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 12 Feb 2026 01:39 PM IST
सार

Best Places To Visit On Valentine's Day 2026: अगर इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ कहीं जाना चाहते हैं लेकिन कहां जाएं ये समझ नहीं आ रहा तो यहां उसके विकल्प आपको दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
best places to visit with partner for valentine's day weekend
वैलेंटाइन इस बार शनिवार को, वीकेंड पर पार्टनर को कहां घुमाने ले जाएं ? - फोटो : Adobe stock

Best Places To Visit On Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे का दिन केवल गुलाब और चॉकलेट तक सीमित नहीं है। अगर इस वैलेंटाइन पर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं, लेकिन यह समझ नहीं पा रहे कि कहां जाएं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं।



खास बात ये है कि इस बार वैलेंटाइन डे शनिवार को पड़ रहा है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं भी जा सकते हैं। आप अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार जगह चुन सकते हैं। कुछ लोग क्लासिक पिकनिक डेट पसंद करेंगे, जबकि कुछ लोग शहर के हॉटस्पॉट पर कुछ एक्सक्लूसिव अनुभव लेना चाहेंगे। हमारे बताए इन विकल्पों के माध्यम से आप वैलेंटाइन डे को सिर्फ यादगार ही नहीं, बल्कि रोमांस और मस्ती से भरपूर बना सकते हैं।

Trending Videos
best places to visit with partner for valentine's day weekend
रोमांटिक डिनर - फोटो : Adobe stock
 1. रोमांटिक डिनर
  • शहर के फेमस रेस्टोरेंट में कैंडल नाइट सबसे क्लासिक और रोमांटिक विकल्प है। 
  • यहां जाकर आप अपने पार्टनर के लिए खास डिश चुन सकते हैं और सॉफ्ट म्यूजिक के बीच डिनर कर सकते हैं।
  • चाहें तो यहां पार्टनर के साथ में वाइन या शेक का आनंद ले सकते हैं। 
  • ये डेट आपके रिश्ते में नजदीकी और प्यार बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit with partner for valentine's day weekend
पिकनिक डेट - फोटो : Adobe stock
2. पिकनिक डेट
  • अगर आप नेचर के करीब समय बिताना चाहते हैं तो बगीचे, पार्क या नदी किनारे पिकनिक एक शानदार विकल्प है। 
  • खाने-पीने की छोटी बास्केट, आरामदायक ब्लैंकेट और कुछ गेम्स के साथ आप दोनों आसानी से रोमांटिक पल साझा कर सकते हैं। 
  • ये डेट आप दोनों को रिलैक्स करने के लिए उपयुक्त है।

 
best places to visit with partner for valentine's day weekend
मूवी डेट - फोटो : Adobe stock
3. मूवी डेट
  • वैलेंटाइन डे के दिन मूवी देखने के लिए सिनेमा हॉल या ओपन एयर थिएटर जाना रोमांटिक अनुभव हो सकता है। 
  • साथ में पॉपकॉर्न और ड्रिंक लेकर फिल्म देखना और उसके बाद फिल्म पर चर्चा करना डेट को और भी खास बना देता है।

 
विज्ञापन
best places to visit with partner for valentine's day weekend
कैफे ब्रेकफास्ट
4. कैफे ब्रेकफास्ट
  • सुबह-सुबह कॉफी और पैस्ट्री के साथ कैफे डेट आपके दिन की शुरुआत रोमांटिक और फ्रेश तरीके से कर सकता है।
  •  हल्का नाश्ता, बातचीत और आरामदायक वातावरण से कपल्स के बीच बॉन्डिंग मजबूत होती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed