{"_id":"698db8c67700f5842706d3c9","slug":"girls-should-take-steps-to-set-up-their-own-business-principal-sonipat-news-c-197-1-snp1015-149502-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राएं स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए कदम बढ़ाएं : प्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राएं स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए कदम बढ़ाएं : प्राचार्य
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैम्पस में आयोजित दो दिवसीय समिट में शामिल जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की छात्र
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। छात्राओं को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। इसके लिए सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इसका युवाओं को पूरा लाभ उठाना चाहिए। यह बात जीपीएम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कही।
मौका था टेक्नो पार्क स्थित आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में वीरवार से दो दिवसीय सोनीपत स्टार्टअप समिट 4.0 के आयोजन की शुरुआत का। इसमें जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की 25 छात्राओं ने तीन फैकल्टी सदस्यों के साथ हिस्सा लिया।
संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी ने कहा कि स्वर्णिम कॅरिअर निर्माण व ज्ञानवर्धन की दिशा में इस प्रकार के आयोजनों का हिस्सा बनना मील का पत्थर साबित होता है। जीवीएम की प्राध्यापिका डाॅ. रेनू अरोड़ा ने बताया कि समिट के पहले दिन मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार रहे।
उन्होंने बताया कि समिट में हिस्सा लेकर छात्राओं को स्टार्टअप स्थापना की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनके साथ डाॅ. प्रवीण कुमार और डाॅ. प्रगति भी समिट में हिस्सा ले रही हैं। प्राचार्य ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया कि वे ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने छात्राओं को शोध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने स्टार्टअप योजनाओं की भी जानकारी दी।
Trending Videos