{"_id":"698dc51656a16dd2570c4d3d","slug":"dc-inspected-the-quality-of-mid-day-meal-with-the-expertise-of-students-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149510-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीसी ने विद्यार्थियाें की निपुणता के साथ जांची मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीसी ने विद्यार्थियाें की निपुणता के साथ जांची मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ जमीन पर पालथी मारकर दोपहर का भोजन करते उपायुक्त सुशील सारवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। उपायुक्त सुशील सारवान ने वीरवार को गांव बड़ोता, भैंसवान खुर्द और बड़वासनी के प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर सीखने के स्तर को सुदृढ़ करना और निपुण लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बच्चों के मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खुद चखकर जांची।
जिला प्रशासन ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रोजेक्ट अक्षर की शुरुआत की है। यह पहल उपायुक्त के नेतृत्व में संचालित की जा रही है। इसका निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि सोनीपत जिला निपुण हरियाणा मिशन के तहत शिक्षा सुधारों के क्रियान्वयन में लगातार अग्रणी रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए दो चरणों में सेंसस ग्रुपिंग अभ्यास आयोजित किए गए। इसमें सोनीपत ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
गुणवत्ता और प्रक्रिया मानकों के पालन के लिए 24 अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी और सीआरसी हेड शामिल हैं। ये अधिकारी मूल्यांकन दिवस पर विद्यालयों का दौरा कर क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। वह खुद भी चयनित विद्यालयों का दौरा कर संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।
स्कूलों के साथ ही उपायुक्त ने नागरिक अस्पताल गोहाना का भी निरीक्षण किया। डॉक्टरों और स्टाफ की तरफ से मरीजों को प्रदान की रही उपचार सुविधा की जानकारी ली। इस अवसर पर एसीयूटी आईएएस योगेश दिल्हौर, नायब तहसीलदार गोहाना जतिंद्र गिल, बीईओ कथूरा लवल किशोर शर्मा, बीईओ मुंडलाना राजकुमार, डॉ. संजय छिक्कारा, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. भानू प्रताप, डीपीओ प्रवीन कुमारी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos