सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Resolution taken for development of the pilgrimage site in Satkumbha festival

Sonipat News: सतकुंभा उत्सव में तीर्थ के विकास का लिया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Resolution taken for development of the pilgrimage site in Satkumbha festival
फोटो : सोनीपत के खेड़ी गुज्जर में सतकुंभा उत्सव के दौरान तीर्थ के विकास का संकल्प लेते नगर पालि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। गांव खेड़ी गुज्जर स्थित सिद्धपीठ सतकुंभा धाम में चल रहे सात दिवसीय सतकुंभा उत्सव के चौथे दिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ तीर्थ के विकास का संकल्प लिया गया। नपा अध्यक्ष अरुण त्यागी ने धाम के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया।
नपा चेयरमैन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उत्सव में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पीठाधीश्वर महंत राजेश स्वरूप महाराज ने कहा कि सतकुंभा धाम सप्त ऋषियों की तपस्थली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना फलदायी होती है। उन्होंने भक्तों से परिवार सहित पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति, अन्नपूर्णा सेवा और भंडारा में सहयोग देने का आह्वान किया। हरियाणा कला परिषद जींद से आई रीतू शर्मा एंड पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed