सब्सक्राइब करें

CPR Tips: कार्डियक अरेस्ट के दौरान जान बचाने के लिए सीपीआर देने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 20 Feb 2026 04:28 PM IST
सार

CPR Safety Precautions: हृदय गति रुकने की स्थिति में तुरंत CPR देना मरीज के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। मगर CPR देने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी होता है, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Essential CPR Precautions: How to Safely Perform CPR During Cardiac Emergencies
सीपीआर देने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe Stock

Hands Only CPR Benefits: आज की भागदौड़ जिंदगी में ऑफिस में काम करते हुए, जिम में एक्सरसाइज करते या स्टेज पर डांस करते समय अचानक आने वाले हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसी आपातकालीन स्थितियों में 'सीपीआर' सबसे प्रभावी जीवन रक्षक प्रक्रिया साबित हो सकता है, लेकिन विषेशज्ञों के मुताबिक सीपीआर देने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है।



अक्सर लोग घबराहट में बेहोश व्यक्ति को तुरंत CPR देने लगते हैं, जबकि ये प्रक्रिया करने से पहले कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी होता है। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित एक विशेष हेल्थ कैंप के दौरान नोएडा के एक निजी अस्पताल की डॉ. सुरभि छाबड़ा ने 'सीपीआर' के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें एक महत्वपूर्ण बात ये बताई की सीपीआर देने से कुछ सावधानी बरतना बहुत जरूरी होता है, जिसे अगर नजरअंदाज किया गया तो मरीज को जीवन का जोखिम और बढ़ जाता है। आइए इस लेख में उन्हीं 4 महत्वपूर्ण सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Essential CPR Precautions: How to Safely Perform CPR During Cardiac Emergencies
सीपीआर देने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षित स्थान का चुनाव
सीपीआर शुरू करने से पहले खुद को और मरीज को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। जैसे - अगर कोई बीच सड़क पर बेहोश हुआ है, तो उसे तुरंत किनारे करें ताकि ट्रैफिक से कोई खतरा न हो। मरीज को किसी कठोर और समतल सतह पर लिटाएं। इसके बाद मरीज के कंधे थपथपाकर और जोर से बोलकर उनकी प्रतिक्रिया जांचें। अगर कोई जवाब न मिले, तो बिना समय गंवाए अगली प्रक्रिया शुरू करें।


ये भी पढ़ें- CPR: कब पड़ती है सीपीआर की जरूरत, क्या है इसे देने का सही तरीका? डॉक्टर ने दी सारी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Essential CPR Precautions: How to Safely Perform CPR During Cardiac Emergencies
सीपीआर देने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां - फोटो : Adobe Stock

मदद मांगे
अकेले सीपीआर देना थका देने वाला काम है, इसलिए तुरंत आसपास के लोगों से मदद मांगें। यहां 'क्लोज लूप कम्युनिकेशन' का उपयोग करें, जिसका अर्थ है किसी एक व्यक्ति को सीधे इंगित करना (जैसे- "नीली शर्ट वाले भाई साहब, आप एम्बुलेंस को फोन करें")।  इससे जिम्मेदारी स्पष्ट होती है और भीड़ में भ्रम की स्थिति पैदा नहीं होती। उस व्यक्ति को एम्बुलेंस बुलाने और आपके थकने पर हाथ बटाने के लिए तैयार करें।


ये भी पढ़ें- CPR Tips: सीपीआर देने से पहले जरूर चेक कर लें ABC, डॉक्टर ने दिया बड़ा सुझाव
Essential CPR Precautions: How to Safely Perform CPR During Cardiac Emergencies
सीपीआर देने से पहले जरूर चेक करें ये चीजें - फोटो : Adobe Stock
थकान से बचें
प्रभावी सीपीआर के लिए छाती को एक निश्चित गहराई और गति से दबाना पड़ता है, जिससे बचावकर्ता 2-3 मिनट में थक सकता है। थकान होने पर कंप्रेशन की गुणवत्ता कम हो जाती है, जो मरीज के लिए ठीक नहीं है। जैसे ही आप थकावट महसूस करें, तुरंत दूसरे व्यक्ति को कार्य सौंप दें। निरंतरता बनाए रखने के लिए यह बदलाव बहुत तेजी से (5-10 सेकंड के भीतर) होना चाहिए।
विज्ञापन
Essential CPR Precautions: How to Safely Perform CPR During Cardiac Emergencies
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com

डॉक्टर का विशेष सुझाव
डॉक्टर सुरभि ने बताया कि अगर आप सीपीआर देते समय सीधे सांस देने में असहज हैं (जैसे- मरीज के मुंह पर खून या उल्टी लगी हो ) तो  आप मरीज के मुंह पर एक पतला और साफ कपड़ा रखकर सांस दे सकते हैं। अगर कपड़ा भी उपलब्ध न हो, तो केवल 'हैंड्स-ओनली सीपीआर' (सिर्फ छाती दबाना) जारी रखें। यह भी उतना ही प्रभावी है और मरीज के बचने की संभावना को बढ़ा देता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed