सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Walking Benefits: मॉर्निंग या इवनिंग वॉक, कौन सा ज्यादा फायदेमंद? यहां मिलेगा आपके सभी सवालों का जवाब

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

पैदल चलना यानी वॉक करने की आदत, व्यायाम के सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता भी नहीं होती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल बना रहता है कि किस समय वॉक करना ज्यादा फायदमंद है, मार्निंग वॉक या इवनिंग वॉक?

विज्ञापन
Evening Walk or Morning Walk Which is Better Know Health Benefits in Hindi
वॉक करने के फायदे - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत चाहते हैं तो इसके लिए खान-पान और लाइफस्टाइल में सुधार करने के साथ नियमित व्यायाम की आदत बनाने की सलाह दी जाती है। अगर आप नियमित रूप से जिम नहीं जा सकते या फिर व्यायाम के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो वॉकिंग-रनिंग जैसे हल्के स्तर के अभ्यास की आदत बनाकर भी लाभ पा सकते हैं?



स्वस्थ शरीर के लिए नियमित वॉक करना बेहद जरूरी है, लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल बना रहता है कि किस समय वॉक करना ज्यादा फायदमंद है? 

मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक किससे अधिक लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं। 

Trending Videos
Evening Walk or Morning Walk Which is Better Know Health Benefits in Hindi
पैदल चलने की बनाएं आदत - फोटो : Freepik.com

वॉक करने की आदत के कई सारे लाभ

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चल लेते हैं तो इससे स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिल सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पैदल चलना यानी वॉक करने की आदत, व्यायाम के सबसे सरल और प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके लिए आपको किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता भी नहीं होती है। पैदल चलना हृदय स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन में मदद करने के साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करता है। इतना ही नहीं यह स्ट्रेस-एंग्जाइटी को कम करने, मूड को बेहतर बनाने और संज्ञानात्मक कार्यों में भी मददगार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Evening Walk or Morning Walk Which is Better Know Health Benefits in Hindi
सुबह की सैर के फायदे - फोटो : Freepik.com

अब वापस उसी सवाल पर आते हैं कि मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक आपके लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो कभी भी वॉक करना आपके लिए फायदेमंद है। हालांकि मॉर्निंग वॉक एक प्रकार का उत्तेजक है जो शरीर और मन को तरोताजा करती है। मॉर्निंग वॉक के दौरान मिलने वाली सुबह की धूप से विटामिन-डी भी प्राप्त होता है। विटामिन-डी हड्डियों को स्वास्थ रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में फायदेमंद है।  

यह उन लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकता है जो सुबह ऊर्जावान महसूस नहीं कर सकते हैं। सुबह खाली पेट टहलना आपके मेटाबॉलिज्म को भी उत्तेजित करता है, जिससे आपके शरीर को अधिक कुशलता से फैट बर्न कर पाता है और आपका वजन कंट्रोल रहता है। 

(ये भी पढ़िए-  अब वजन घटाना और हृदय को स्वस्थ रखना होगा आसान, 6-6-6 रूल से मिलेंगे कई फायदे)

Evening Walk or Morning Walk Which is Better Know Health Benefits in Hindi
एक दिन में कितने कदम चलने से स्वास्थ्य लाभ होता है - फोटो : Adobe

इवनिंग वॉक के क्या फायदे हैं?

शाम के समय वॉक करने से भी सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। 

शाम की सैर करना व्यस्त दिन के बाद शरीर को आराम प्रदान करती है। वॉक करने से एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव को दूर करता है और मूड को बेहतर बनाता है। ये उन लोगों के लिए एक उपयुक्त व्यायाम है जिन्हें काम से संबंधित दबाव या मानसिक थकान की दिक्कत बनी रहती है। वहीं रात के खाने के बाद टहलने से पाचन ठीक रहता है और पेट फूलने-गैस से बचाव होता है।

विज्ञापन
Evening Walk or Morning Walk Which is Better Know Health Benefits in Hindi
पैदल चलने से होते हैं कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com

क्या है निष्कर्ष?

जर्नल ऑफ स्लीप रिसर्च में साल 2020 में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक शाम की सैर करने से नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। खासतौर पर डायबिटीज मरीजों के लिए खाना खाने के बाद वॉक करना ज्यादा फायदेमंद होता है। मॉर्निंग वॉक या इवनिंग वॉक दोनों ही आपकी सेहत के लिए बहुत लाभप्रद हैं। अपनी आवश्यकताओं के अनुसार आप इनका चयन कर सकते हैं। रोजाना कम से कम 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य बनाएं। 


---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed