{"_id":"68fb8dedd3e6eec3cc013168","slug":"everything-in-the-sup-is-full-of-medicinal-properties-traditional-chhath-prasad-is-beneficial-for-health-2025-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Prasad Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है सूप में रखा हर एक चीज, 'अमृत' से कम नहीं है छठ का प्रसाद","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Chhath Prasad Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है सूप में रखा हर एक चीज, 'अमृत' से कम नहीं है छठ का प्रसाद
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Fri, 24 Oct 2025 08:30 PM IST
सार
Health Benefits of Thekua: दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है और लोग अब छठ का इंतजार कर रहे हैं। इस वर्ष छठ 27 और 28 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार में चढ़ने वाले हर एक प्रसाद का अपना स्वास्थ्य लाभ है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
छठ पूजा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Benefits of Chhath Puja Prasad: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और स्वास्थ्य के साथ गहरे जुड़ाव का पर्व है। ये त्योहार उत्तर भारत के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष छठ 27 और 28 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया को बांस से बने 'सूप' में जो पारंपरिक प्रसाद अर्पित किया जाता है, वह औषधीय गुणों का भंडार होता है।
ठेकुआ से लेकर विभिन्न प्रकार के मौसमी फल जैसे डाभ नींबू, गन्ना, केला, और पानी फल (सिंघाड़ा) तक, हर सामग्री सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। छठ पूजा के प्रसाद में शामिल ये सभी प्राकृतिक वस्तुएं न सिर्फ व्रत के दौरान शरीर को पोषण देती हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाकर कई मौसमी बीमारियों से भी बचाती हैं।
इस प्रकार छठ का प्रसाद एक तरह से प्राकृतिक और पौष्टिक आहार का संतुलन है, जिसे आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही सेहत के लिए उत्तम मानते हैं। आइए इस लेख में सभी प्रसाद के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।
2 of 6
छठ पूजा
- फोटो : Adobe Stock
छठ का सबसे महत्वपूर्ण और स्वादिष्ट प्रसाद है घी का ठेकुआ, जिसे पूरी शुद्धता के साथ बनाया जाता है। ठेकुआ को पारंपरिक रूप से शुद्ध देसी घी में तला जाता है। आयुर्वेद में देसी घी को अमृत के समान माना गया है। गुड़, गेहूं का आटा और शुद्ध देसी घी का यह मिश्रण ठेकुआ को एक 'सुपरफूड' बना देता है, जिसका सेवन करने से संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले फलों में केला, नारियल, सिंघाड़ा और डाभ नींबू (चकोतरा) प्रमुख हैं। केला पोटैशियम और विटामिन्स का भंडार है, जो दिल के स्वास्थ्य और मांसपेशियों को मजबूती देता है। नारियल हेल्दी फैट और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और मस्तिष्क के बेहतर कार्य में मदद करता है।
सिंघाड़ा (पानी फल) जल तत्व से जुड़ा एक पौष्टिक फल है, जिसमें पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक है और हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं डाभ नींबू विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी संक्रमणों से शरीर की रक्षा करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
विज्ञापन
5 of 6
छठ पूजा
- फोटो : Amar Ujala
ईख तो छठ पूजा का प्रतीक है। पूजा में उपयोग किया जाने वाला गन्ना (ईख) भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका रस शरीर को तुरंत ऊर्जा और प्राकृतिक मिठास प्रदान करता है, साथ ही यह पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है। गन्ने में कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।