सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: हाई ब्लड प्रेशर में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 21 Sep 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
food not to eat during high blood pressure, high bp control tips
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन को शरीर के लिए सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाइपरटेंशन एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो कई अन्य रोगों के खतरे को बढ़ा देती है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में धमनी की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाव काफी बढ़ जाता है, अगर यह समस्या लंबे समय तक बनी रह जाए तो कई तरह के हृदय रोगों का कारण बन सकती है। कई लोगों में वर्षों तक हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नजर नहीं आते हैं। समय रहते इसका निदान और उपचार आवश्यक होता है, वरना यह कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को हाई ब्लड प्रेशर से बचाव के उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए। आहार संबंधी बदलाव इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना है, इससे ज्यादा क्या नहीं खाना चाहिए, महत्वपूर्ण है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में किन चीजों का सेवन स्थिति को बिगाड़ सकती है?

Trending Videos
food not to eat during high blood pressure, high bp control tips
नमक कम खाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सोडियम की मात्रा कम करें
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रहने के लिए सभी लोगों को ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिसमें सोडियम की मात्रा कम हो। भोजन में नमक का इस्तेमाल कम करें। हम में से अधिकांश लोग प्रतिदिन 2,300 मिलीग्राम (करीब दो चम्मच) नमक का सेवन करते हैं, इस बीमारी वाले लोगों को इसकी मात्रा घटाकर 1,500 मिलीग्राम तक कर देनी चाहिए। डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ, नमकीन चिप्स, ब्रेड, पिज्जा आदि का सेवन कम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
food not to eat during high blood pressure, high bp control tips
शराब से बना लें दूरी - फोटो : Pixabay

न पिएं शराब
शराब का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्याओं को बढ़ा सकता है। दिन में तीन से अधिक ड्रिंक लेने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शराब में कैलोरी अधिक होती है जो अप्रत्याशित रूप में वजन बढ़ा सकती है। वजन बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा और अधिक हो जाता है। इसके अलावा शराब में मौजूद कुछ रसायन और यौगिक, हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं से भी रिएक्शन कर सकते हैं जिससे गंभीर खतरा हो सकता है।

food not to eat during high blood pressure, high bp control tips
रेड मीट खाने के नुकसान - फोटो : pixabay

रेड मीट कम खाएं
रेड मीट वैसे तो कई प्रकार के विटामिन और खनिजों से युक्त होते हैं जिनका संतुलित आहार में महत्वपूर्ण योगदान होता है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन रक्तचाप की समस्या को गंभीर बना सकता है। इसके साथ ऐसे रोगियों को वसायुक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन कम करना चाहिए। फुल क्रीम मिल्क, मक्खन आदि में फैट अधिक होता है, इनके ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए। 

विज्ञापन
food not to eat during high blood pressure, high bp control tips
हाई ब्लड प्रेशर में खानपान का रखें ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए आवश्यक बातें-
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को आहार बेहद संतुलित रखने की आवश्यकता होती है।
  • फल और सब्जियां अधिक खाएं।
  • डेयरी खाद्य पदार्थ चुनते समय कम वसा वाले विकल्पों का चयन करें।
  • संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।
  • साबुत अनाज, मछली, मुर्गी और नट्स का सेवन अधिक करना चाहिए।
  • सोडियम, मिठाई, मीठा पेय और रेड मीट का सेवन कम से कम करें। 


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed