सब्सक्राइब करें

काम की बात: पेट की समस्या से हों परेशान या कम करना हो वजन, भुना हुआ चना खाना है बेहद फायदेमंद

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 20 Sep 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
bhune chane khane ke fayde, roasted chana nutrition
भुना चना देता है गजब के फायदे - फोटो : iStock

चना खाना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अक्सर आपने लोगों को स्प्राउट के रूप में चने का सेवन करते हुए देखा होगा, पर क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिए भुना हुआ चना खाना भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पेट की समस्या हो या बढ़े हुए वजन की दिक्कत, भुने चने खाने से कई सारी समस्याएं आसानी से दूर की जा सकती हैं। जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती हैं उन्हें आहार विशेषज्ञ भुने हुए चने के साथ गुड़ का सेवन करने की सलाह देते हैं। हेल्दी स्नैक के रूप में भुने हुए चने खाने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिल सकते हैं। 


आहार विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप वजन घटाने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो भुने हुए चने को आहार में शामिल करना आपके लिए विशेष फायदेमंद हो सकता है। इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन कम करने के साथ शरीर को कई सारी अन्य समस्याओं से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में भुने चने खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
bhune chane khane ke fayde, roasted chana nutrition
भुना हुआ चना खाने के लाभ - फोटो : iStock

भुने हुए चने खाने के फायदे
आहार विशेषज्ञ डॉ अर्चना बताती हैं, भुना हुआ चना न केवल वजन को कम करने में मदद करता है साथ ही यह तमाम स्वास्थ्य लाभ वाले गुणों से भी भरा होता है। भुना चना देश में सबसे लोकप्रिय और पौष्टिक स्नैक्स में से एक है। भुने हुए चना में अच्छी मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो लंबे समय तक आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने के साथ पाचन में सुधार कर सकता है। यह दोनों स्थितियां वजन कम करने में सहायक हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है जो इसे काफी लाभदायक बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhune chane khane ke fayde, roasted chana nutrition
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
भुने हुआ चने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकते हैं। यह कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला आहार है साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है, यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक उपयुक्त आहार माना जा सकता है। शुगर के रोगियों को आहार में भुने हुए चने को शामिल करना चाहिए।

bhune chane khane ke fayde, roasted chana nutrition
पेट की दिक्कत होगी दूर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

पेट की समस्याओं में फायदेमंद
गैस और अपच जैसी पेट संबंधित समस्याएं दूर करने में भुना हुआ चना खाना फायदेमंद हो सकता है। चूंकि यह फाइबर से युक्त आहार माना जाता है जोकि पेट की समस्याओं में काफी लाभदायक हो सकता है। जिन लोगों का पेट ठीक से साफ न होता हो उन्हें भुना हुआ चना खाने से लाभ मिल सकता है। 

विज्ञापन
bhune chane khane ke fayde, roasted chana nutrition
पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : instagram
पुरुषों के लिए सबसे बेहतर आहार
पुरुषों की शक्ति बढ़ाने और शारीरिक क्षमता के विकास में भुने हुआ चने खाना लाभदायक हो सकता है। एक मुट्ठी भुने चने को सुबह नाश्ते में एक गिलास दूध के साथ खाने से कई तरह की कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा गुड़ के साथ भुने हुआ चने खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है जो अच्छे ऊर्जा के लिए सबसे आवश्यक होता है। 


------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed