सब्सक्राइब करें

सलाह: तेजी से वजन बढ़ाने में सहायक हैं यह आहार, कुछ ही महीने में दूर होगी दुबलेपन की समस्या

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 20 Sep 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
how to weight gain fast, tips for weight loss at home
वजन बढाने के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग वजन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, किसी का वजन बहुत अधिक हो गया है तो किसी का लाख कोशिशों के बाद भी वजन नहीं बढ़ रहा है। दुबलापन या सामान्य से कम वजन की समस्या कई प्रकार के रोगों का कारण बन सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के माध्मय से पता किया जा सकता है कि आपके शरीर का वजन सामान्य है या नहीं। यदि वजन सामान्य से कम है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, यह स्थिति कई प्रकार के समस्याओं का कारण बन सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि आपका बीएमआई 18.5 से नीचे है तो यह कम वजन की समस्या को इंगित करता है। दुनिया की लगभग 20 फीसदी आबादी इस समस्या की शिकार है। कम वजन की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित 18 से 24 वर्ष की आयु के युवा और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोग होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों का वजन कम हो उन्हें आहार में वजन बढ़ाने में सहायक चीजों को शामिल करना चाहिए। आइए ऐसे ही कुछ आहारों के बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
how to weight gain fast, tips for weight loss at home
दूध के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
रोजाना पिएं दूध
दूध का उपयोग दशकों से वजन बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूती देने वाले आहार के रूप में किया जाता रहा है। दूध प्रोटीन, कार्ब्स और वसा का एक अच्छा संतुलन प्रदान करता है, साथ ही इसमें कैल्शियम की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। दूध का सेवन करके आसानी से वजन बढ़ाने और मांसपेशियों-हड्डियों को मजबूती देने में सहायक हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to weight gain fast, tips for weight loss at home
चावल खाने के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

चावल का जरूर करें सेवन
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक जो लोग दुबलेपन या कम वजन की समस्या से परेशान हैं उन्हें रोजाना चावल जरूर खाना चाहिए। पके हुआ सफेद चावल में 204 कैलोरी, 44 ग्राम कार्ब्स और फैट की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा चावल खाने से अच्छी मात्रा में  कैलोरी भी प्राप्त की जा सकती है। यह सभी वजन को तेजी से बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। 

how to weight gain fast, tips for weight loss at home
रेड मीट खाने के फायदे - फोटो : pixabay

रेड मीट खाना है लाभदायक
यदि आप वजन बढ़ाने की कोशिशों में लगे हुए हैं तो रेड मीट का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मांसपेशियों के निर्माण में यह आहार काफी सहायक माना जाता है। 170 ग्राम रेड मीट में लगभग 5 ग्राम ल्यूसीन होता है। ल्यूसीन प्रमुख अमीनो एसिड है जो शरीर में मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देता है। इसके अलावा रेड मीट, क्रिएटिन का भी सबसे अच्छा स्रोत है जो संभवतः दुनिया का सबसे अच्छा मांसपेशियों के निर्माण का पूरक माना जाता है। 

विज्ञापन
how to weight gain fast, tips for weight loss at home
प्रोटीन शेक के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

प्रोटीन शेक
प्रोटीन शेक आसानी से वजन बढ़ाने में मदद कर सकती है। अगर व्यायाम के तुरंत बाद इसे पिया जाए तो मांसपेशियों के निर्माण में यह सबसे प्रभावी होता है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि शेक में अक्सर एडेड शुगर और अन्य एडिटिव्स होते हैं जिनका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए शेक के लेबल को ध्यान से देखें। 



------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed