सब्सक्राइब करें

डेंगू के मच्छर नहीं आएंगे आपके पास, इन आसान तरीकों से घर पर ही बनाएं रेपेलेंट

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 20 Sep 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dengue Preventive Tips Make 5 homemade mosquito repellent Spray
डेंगू के मच्छर से बचाव का तरीका - फोटो : Istock

कोरोना की दूसरी लहर के बीच इन दिनों डेंगू का कहर भी बढ़ गया है। मानसूनी बारिश भले ही थमने लगी है लेकिन डेंगू के मच्छर से खतरा बरकरार है। यूपी दिल्ली में लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में डेंगू के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की जरूरत है। खबराने की बात नहीं हैंं, डेंगू जैसी बीमारियों से कुछ उपायों को अपनाकर आप खुद ही बचा जा सकता है। डेंगू से बचाव के लिए सबसे पहले ये जान लीजिये कि ये बिमारी मच्छरों से होती है। इसलिए सबसे पहले तो मच्छरों से बचाव करके इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। लोग अपने घर में तो मच्छरों से बचाव के लिए मॉस्किटो किलर लिक्विड या कॉइल का इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन बाहर मच्छरों से कैसे बचें। इसके लिए हमें मॉस्किटो रेपेलेंट की जरूरत होती है। यहां हम आपको घर पर ही मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने का तरीका बता रहे हैं।

Trending Videos
Dengue Preventive Tips Make 5 homemade mosquito repellent Spray
नीम की पत्तियां - फोटो : iStock

मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने की विधि

नारियल और नीम के तेल का रेपेलेंट -
घर पर नारियल और नीम के तेल से मॉस्किटो रेपेलेंट बना सकते हैं। इसके लिए पिघले हुए नारियल के तेल में नीम के तेल की कुछ बूंदे डालकर अच्छे से मिला लीजिए। अब इस रेपलेंट को स्प्रे बॉटल में भरकर स्टोर कर लीजिए। जब भी घर से बाहर निकले तो बॉडी के उन हिस्सों पर स्प्रे कर लें, जो खुला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue Preventive Tips Make 5 homemade mosquito repellent Spray
पुदीना - फोटो : Istock

मच्छरों को दूर भगाता है पुदीना

पुदीने के तेल से मच्छर दूर भागते हैं। इसके लिए मिंट आयल को अपने शरीर पर लगा सकते हैं। साथ ही अपने घर में लगे पेड़ पौधों पर भी मिंट आयल को स्प्रे करके मच्छर को दूर भगा सकते हैं। आप चाहें तो पुदीने को पानी में उबाल कर उस पानी को कमरों में स्प्रे कर सकते हैं, ताकी मच्छर कमरों में न बैठें।

Dengue Preventive Tips Make 5 homemade mosquito repellent Spray
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay

नारियल तेल और टी ट्री ऑयल का रेपेलेंट

नारियल के तेल में टी ट्री ऑयल को डाल कर चचे से मिला लीजिये। फिर इस रेपलेंट को स्प्रे बोतल में भर लीजिए। घर से बाहर निकले पर हाथ-पैर और फेस पर स्प्रे कर लीजिए।

विज्ञापन
Dengue Preventive Tips Make 5 homemade mosquito repellent Spray
लौंग - फोटो : Pixabay

लौंग के तेल से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट

लौंग के तेल की 10-12 बूंदों में 3 से 4 चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट और उतना ही नींबू का रस मिला लें। इसमें दो कप पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को शरीर पर दो से तीन बार लगाने से मच्छर आपके आसपास भी नहीं आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed