सब्सक्राइब करें

Street Juice Risks: गर्मी में राहत नहीं बीमारी दे सकता है सड़क किनारे मिलने वाला जूस, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Mon, 25 May 2026 10:42 AM IST
सार

Summer Health Tips: अगर चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए आप सड़क किनारे खड़े होकर जूस पी लेते हैं, तो आपके लिए ही ये खबर खास होने वाली है। यहां हम आपको इस जूस से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
food poisoning alert side effects of drinking roadside juice everyday
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : AI
Summer Health Tips: गर्मी का मौसम आते ही सड़क किनारे मिलने वाले गन्ने, मौसमी, संतरे और मिक्स फ्रूट जूस की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ठेले पर रुककर ठंडा जूस पी लेते हैं, लेकिन कई बार यही राहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। 


एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई बार सड़क किनारे मिलने वाला जूस पीने से फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर गर्मियों में बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं, इसलिए जूस पीते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। 

अगर आप भी बाहर का जूस पीने के शौकीन हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यहां हम आपसे इसी बारे में बात करने वाले हैं। 

 
food poisoning alert side effects of drinking roadside juice everyday
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : AI
साफ-सफाई जरूर देखें
 
  • अगर ठेले के आसपास कचरा, मक्खियां या गंदा पानी जमा है, तो वहां बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैल सकते हैं।
  •  कई बार जूस बनाने वाले बिना हाथ धोए फल काटते हैं या गंदे कपड़े से बर्तन साफ करते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 
  • ऐसे जूस पीने से फूड पॉइजनिंग, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
Trending Videos
food poisoning alert side effects of drinking roadside juice everyday
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Adobe stock
बर्फ की क्वालिटी पर ध्यान दें
 
  • गर्मी में ठंडा जूस राहत देता है, लेकिन उसमें इस्तेमाल होने वाली बर्फ आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। 
  • कई दुकानदार सामान्य या दूषित पानी से बनी बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। 
  • ऐसी बर्फ में बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं, जो पेट में संक्रमण पैदा करते हैं। 
  • इसलिए हमेशा पूछें कि बर्फ साफ पानी से बनी है या नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
food poisoning alert side effects of drinking roadside juice everyday
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
कटे हुए फल खाने से बचें
 
  • जूस के ठेलों पर अक्सर फल पहले से काटकर खुले में रख दिए जाते हैं। 
  • लंबे समय तक खुले में रहने से उन पर धूल, मक्खियां और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। 
  • गर्मी में यह खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि उच्च तापमान में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। 
  • हमेशा ताजे फलों से तैयार जूस ही पिएं।

 
विज्ञापन
food poisoning alert side effects of drinking roadside juice everyday
ठेले वाला जूस पीने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : AI
मशीन और ग्लास की सफाई देखें
 
  • जूस मशीन, मिक्सर और ग्लास अगर ठीक से साफ न हों तो उनमें जर्म्स जमा हो सकते हैं। 
  • कई बार एक ही गंदे पानी से बार-बार ग्लास धोए जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। 
  • जूस पीने से पहले यह जरूर देखें कि दुकानदार साफ बर्तनों का इस्तेमाल कर रहा है या नहीं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed